दूध पीने के 4 बड़े नुकसान : Dudh Pine Ke 4 Bade Nuksan

 (फोटो - sportskeeda Hindi) दूध पीने के बड़े नुकसान
(फोटो - sportskeeda Hindi) दूध पीने के बड़े नुकसान

दूध (milk) का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। छोटे बच्चों से लेकर वयस्कों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी दूध को बेहतरीन फूड माना जाता है। वहीं, जो लोग शाकाहारी हैं, उनके लिए दूध प्रोटीन (protein) और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसके साथ ही दूध में हेल्दी फैट्स और विटामिंस भी पाए जाते हैं। इसीलिए, दूध पीने से शरीर का नरिशमेंट होता है और इससे शरीर की कार्यप्रणालियां भी बेहतर तरीके से काम करती हैं। लेकिन, दूध पीने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। (Side Effects of drinking Milk in Hindi.) जानते हैं इससे होने वाले नुकसान क्या हैं।

दूध पीने के 4 बड़े नुकसान -

1 . लिवर की समस्याएं बढ़ सकती हैं - अगर किसी के लिवर की समस्या है तो उसे ऐसे में दूध के सेवन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि दूध से पाचन की परेशानी हो सकती है। वहीं दूध पीने से लिवर (Liver) की सूजन बढ़ सकती है। इससे फैटी लिवर के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसी तरह फाइब्रॉइड्स की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

2 . डायरिया की समस्या - अगर कोई व्यक्ति कच्चे दूध का सेवन करता है तो इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, कच्चे दूध में बैक्टेरिया पाए जाते हैं जो व्यक्ति के डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए,दूध को पकाकर ही पीने की सलाह दी जाती है। कच्चा दूध (Milk) पीने से डायरिया और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

3 . डाइजेस्टिव इश्यूज - कई लोगों को दूध पीने से पेट की कई समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें पेट फूलने और अपच जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को अपनी परेशानी पर ध्यान देना चाहिए कि उन्हें कब और किन स्थितियों में दूध पीने से बचना चाहिए। जैसे कई लोगों को खाली पेट दूध पीने से पेट फूलने या एसिडिटी (acidity) की शिकायत होती है, वहीं कुछ लोगों को कच्चा दूध पीने से दिक्कत होती है। अपनी स्थिति और डाइटिशियन की सलाह के अनुसार दूध का सेवन करना चाहिए।

4 . पिम्पल्स की परेशानी - आपको बता दें कि दूध में पाए जाने वाला लैक्टोज के कारण लोगों को कई बार त्वचा (skin) की समस्या भी हो सकती है। कई बार दूध के सेवन से त्वचा पर पिम्पल्स (Acne caused by milk) की समस्या बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications