गर्मी में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां, कई बीमारियां होती है दूर- Garmi Me Khaye Ye 5 Sabjiyan

गर्मी में जरूर खाएं ये सब्जियां, कई बीमारियां होती है दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में जरूर खाएं ये सब्जियां, कई बीमारियां होती है दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम में जैसे लोग मौसमी फलों का सेवन करते हैं, उसी तरह लोगों मौसमी सब्जियों (Vegetables) का सेवन भी करना चाहिए। गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां मिलती है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इन सब्जियों में वह सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए अगर आप इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो कई बीमारियां भी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। क्योंकि ज्यादातर सब्जियों की तासीर ठंडी होती है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कौन-कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

गर्मी में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां, कई बीमारियां होती है दूर

लौकी

गर्मी के मौसम में लौकी (Lauki) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौकी में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही लौकी में फाइबर, विटामिन सी, आयरन और विटामिन बी जैसे तत्व पाये जाते हैं, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है।

- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, साथ ही कब्ज की शिकायत दूर होती है।

- शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

- लौकी में पानी की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

- शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

करेला

गर्मी के मौसम में करेला (Karela) का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन करेला खाने में थोड़ा कड़वा लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन करेला का सेवन स्वास्थ्य के लिए रामबाण माना जाता है। करेला में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है।

- शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है।

- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- पाचन तंत्र सही रहता है, साथ ही पेट संबंधी बीमारियां दूर होती है।

- दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

- रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

खीरा

खीरा (Cucumber) का सेवन गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, साथ ही इसकी तासीर भी ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

- खीरा का सेवन पेट संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद माना जाता है।

- रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

- गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है।

- खीरा का सेवन करने से हार्ट मजबूत होता है।

- ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

परवल

गर्मी के मौसम में परवल (Pointed gourd) का सेवन स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है। क्योंकि परवल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। परवल में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1 जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

- परवल में कैलोरी की मात्रा काफी लो होती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कम होता है।

- खून साफ करता है, जिससे कई बीमारियां दूर होती है।

- कब्ज की शिकायत दूर होती है।

- स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

तोरई

गर्मी के मौसम में तोरई (Turai) का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। तोरई का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि तोरई में कई विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं।

- तोरई का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

- तोरई का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

- तोरई का सेवन वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

- तोरई का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications