कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर गर्मी में खाएं ये सब्जियां-Cholesterol Badhne Par Garmi Me Khae Ye Sabjiyan

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर गर्मी में खाएं ये सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर गर्मी में खाएं ये सब्जियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या देखी जा रही है। कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियां फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर फाइबर युक्त भोजन करना काफी लाभदायक साबित होता है। बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक अच्छा जो शरीर के लिए जरूरी होता है, वहीं दूसरा खराब जो कई बीमारियां की जड़ होता है। इसलिए आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर गर्मी में खाएं ये सब्जियां (Cholesterol Badhne Par Garmi Me Khae Ye Sabjiyan In Hindi)

भिंडी

गर्मी के मौसम में शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भिंडी (Lady Finger) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भिंडी में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, साथ ही भिंडी कई और भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

बीन्स

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर बीन्स (Beans) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ा खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

प्याज

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं।

लौकी

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर लौकी (Gourd) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप लौकी की सब्जी या जूस का सेवन कर सकते हैं।

पत्तागोभी

कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर पत्तागोभी (cabbage) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पत्तागोभी में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

बैंगन

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बैंगन (Brinjal) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको बैंगन का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से खून में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी हद तक कम होती है।

लहसुन

लहसुन (Garlic) औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए लहसुन का सेवन करने से शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications