फेस के दाग कैसे मिटाए: face ke daag kaise mitaye?

फोटो: India.com
फोटो: India.com

चेहरे पर होने वाले मुँहासे सिर्फ मुँहासे नहीं होते हैं क्योंकि वो आपके शरीर में चल रही परेशानियों का एक आइना भी होते हैं। अगर आपकी सेहत खराब है या आपको अजीब सी परेशानी है तो वो आपको इन मुहाँसो में नजर आ जाएगी जो आपके चेहरे पर होते हुए आपको आपके बारे में जानकारी देते हैं।

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान वरना हो सकते हैं परेशान

ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में आपको संकेत आपका शरीर सीधे तौर पर नहीं दे सकता है। इसके संकेत देने के लिए शरीर के अंदर मौजूद अंग शरीर की बाहरी सतह पर वो प्रभाव छोड़ देते हैं जो आपको परेशानी को समझने का मौका देते हैं। इस स्थिति में आइए एक नजर डालते हैं उन चीजों पर जो आपको मुहाँसो से छुटकारा दिलाने के साथ साथ परेशानी से भी निजात दिला सकती हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह उठने के फायदे जानकर आप भी इसको आदत का हिस्सा बनाएँगे

फेस के दाग कैसे मिटाए

वैसे तो चेहरे पर ऐसे कई दाग होते हैं जो अलग अलग कारणों से होते हैं लेकिन मुहाँसे एक ऐसी परेशानी हैं जो आसानी से ठीक नहीं होती है। ये या तो ज्यादा तीखा खाने से होते हैं या फिर आपके द्वारा ज्यादा तैलीय चीजों का उपयोग किया गया है। इन दोनों ही स्थितियों में आपको काफी अजीब महसूस होता है लेकिन आप मुहांसों के साथ साथ चेहरे में मौजूद किसी भी परेशानी को इन चीजों से ठीक कर सकते हैं:

आलू एवं टमाटर: अगर आपको इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल करके चेहरे में दिख रही परेशानियों को ठीक करना है तो आप इससे आँखों के नीचे आ रहे डार्क सर्कल्स ठीक कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा: एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइए और फिर इसको धब्बे वाले निशान पर लगा लीजिए। इसके कुछ समय बाद आप इसको गुनगुने पानी से धुल लें तो आपको काफी आराम मिलेगा।

खीरा: खीरे के इस्तेमाल से आप दाग हल्के कर सकते हैं और चेहरे का निखार भी बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: परसनैलिटी को बेहतर करने के लिए इन आदतों को जीवन का हिस्सा बनाएं

Edited by Amit Shukla
App download animated image Get the free App now