पेट में गैस बनना: Pet Mein Gas Banna

फोटो- patrika
फोटो- patrika

व्यक्ति को कई बीमारी ऐसी होती है जिसमें उम्र चाहे कोई भी हो वह समस्या हो ही जाती है। ऐसी ही पेट में गैस बनने की परेशानी है। देखा जाए तो पेट में गैस बनने के कई कारण होते हैं, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और दवाओं का अधिक सेवन इसकी मुख्य वजह हो सकता है। जानते हैं कौन से हैं वो कारण जो बनते हैं पेट में गैस बनने का कारण और क्या है इससे निजात पाने के लिए क्या करें।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

क्यों बनती है पेट में गैस -

नाश्ता स्किप करना - अगर प लंबे समय तक खाली पेट रहते हैं तो इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है। कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है। सुबह का नाश्ता पेट को हेल्दी रखने और गैस की समस्या से बचने के लिए बेहद जरूरी है।

ज्यादा खाना - अक्सर कुछ लोग पेट भर जाने के बाद भी खाते रहते हैं, जो गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है। अगर गैस की समस्या से बचना है तो ज्यादा खाने से बचें। ज्यादा खाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है और पेट में गैस बनने लगती है।

तला भुना खाने से बचें - ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपको गैस की समस्या होना लाजमी है। बल्कि कब्ज और अपच भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

लंबे समय तक एक जगह नहीं बैठे - जिन लोगों का सिटिंग जॉब उन्हें अक्सर पेट में गैस की समस्या हो जाती है। एक ही जगह पर बैठे रहने से खाना पचता नही है और अपच और गैस की समस्या बनी रहती है।

गैस की समस्या को दूर करने के उपाय-

हींग- अक्सर लोग हींग का सेवन खाने में करते हैं। क्योंकि इसके सेवन से गैस की समस्या दूर रहती है। साथ ही यह खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता है।

नींबू - नींबू का रस गैस, एसिडिटी में काफी लाभ पहुंचता है। जिन लोगों को गैस की समस्या हो वह नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

Edited by Naina Chauhan