गिलोय जूस के 5 फायदे: giloy juice ke 5 fayde

फोटो: Nari
फोटो: Nari

गिलोय के सेवन से आपको काफी लाभ होता है। आज के दौर में आपने मैंगो, गन्ने के जूस के बारे में सुना होगा लेकिन गिलोय का जूस गर्मियों में पीने से आपकी सेहत को काफी लाभ मिलता है। ऐसा नहीं है कि गिलोय आसानी से उपलब्ध नहीं है लेकिन चूँकि लोगों को इसके कारण होने वाले फायदों के बारे में मालूम नहीं है तो वो इसका सेवन नहीं करते हैं।

ये भी पढ़ें: बॉडी में ब्लड कैसे बढ़ाएं: Body me blood kaise badhaye?

सेहत के लिए गिलोय का बड़ा महत्त्व है और अगर आप ये चाहते हैं कि आपको सेहत में फायदा हो और डॉक्टर के पास जाना ना पड़े तो आपको अपने खानपान को बेहतर करना होगा। हम में से कई लोग खाने को जीवन का एक अहम हिस्सा तो बना लेते हैं लेकिन वो उसके बावजूद इससे लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें: खून की कमी से होने वाले नुकसान: khoon ki kami se hone wale nuksaan

इसकी एक बड़ी वजह है अनियमित खानपान जिसकी वजह से शरीर में कई प्रकार की परेशानियाँ होती हैं। एक इंसान को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और अगर आप अपनी सेहत को ध्यान में नहीं रखेंगे तो ये मुमकिन है कि आप कोई गलती जरूर कर बैठेंगे। ऐसे में गिलोय का जूस आपको इन गलतियों के कारण होने वाली परेशानी से बचाने में अहम योगदान निभाएगा। आइए आपको बताते हैं कि गिलोय के जूस से क्या लाभ हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नमक के पानी से चेहरे को धोने के फायदे जानकर आप इस्तेमाल जरूर करेंगे

गिलोय जूस के 5 फायदे

बीमारियों से दिलाए निजात - गिलोय के पत्तों का शेप पान के पत्तों की तरह होता है। इनमें कैल्शियम, प्रोटीन एवं फॉस्फोरस होता है जो वात, पित्त एवं कफ को ठीक करता है। इसके अंदर मौजूद एंटीबायोटिक और एंटीवायरल तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे काफी लाभ होता है।

खून की कमी को रखे दूर - खून की कमी से परेशान लोगों को इसका जूस शहद या घी के साथ पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में खून की कमी भी पूरी हो जाएगी और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

पीलिया में है फायदेमंद - अगर आपको या आपके आसपास किसी को पीलिया है तो वो गिलोय के चूर्ण को काली मिर्च के साथ या फिर त्रिफला को शहद में मिलाकर चाटने पर पीलिया से मुक्त हो सकता है। गिलोय के पत्तों का रस निकालकर इसे एक गिलास मट्ठे के साथ सुबह सुबह पीने से पीलिया के रोग से निजात मिलता है।

पैरों की जलन को करे ठीक - पैरों में जलन कई बार किसी परेशानी का कारण हो सकती है। शरीर को ऐसी परेशानी से बचाने के लिए आप गिलोय के रस को नीम के पत्ते एवं आंवला के साथ मिलाकर एक काढ़ा बना लें। इसका प्रतिदिन 2 से 3 बार सेवन करने से आपके पैरों की जलन खत्म हो जाएगी।

पेट के रोगों से दिलाए आराम - गिलोय के रस में शहद मिलाकर पीने से आपको पेट से जुडी परेशानियों से आराम मिल जाता है। अगर आप इसका काढ़ा बनाकर पीना पसंद करते हैं तो आप इसे वैसे भी पी सकते हैं।

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications