गिलोय के 2 फायदे और 2 नुकसान: Giloy Ke 2 Fayde Aur 2 Nuksaan

फोटो: Daily Health Care YouTube
फोटो: Daily Health Care YouTube

गिलोय को शरीर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद एवं अन्य चिकित्सा प्रणालियों में गिलोय को कष्टनिवारक एवं अमृत की संज्ञा दी गई है। सेहत के लिए गिलोय के कई फायदे हैं और वैसे तो लोगों ने सिर्फ उसके फायदों के बारे में ही बताया है लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के 3 फायदे: Garam Paani Mein Neembu Milakar Peene Ke 3 Fayde

जी हाँ, ये नुकसान काफी आम हैं इसलिए इनके बारे में कम बात होती है लेकिन जैसे सिक्के के दो पहलू होते हैं और हर बात के दो अर्थ वैसे ही गिलोय के फायदे भी हैं और नुकसान भी। आप अगर अबतक सिर्फ इसके फायदों के बारे में जानते थे तो आइए आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी आपको बताते हैं।

गिलोय के 2 फायदे और 2 नुकसान

फायदे

एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है गिलोय

एंटी ऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) से भरपूर गिलोय शरीर के सेल्स को ऊर्जा और ताजगी देता है। शरीर के लिए ये बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती भी घातक हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और अपनी दिक्कत को बढ़ने नहीं देना चाहिए। गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) गुण होते हैं जो कैंसर को दूर रखते हैं।

पेट से जुड़ी दिक्कतें करे दूर

कब्ज़, एसिडिटी, अपच जैसी दिक्कतों से अगर आप दो चार हो रहे हैं तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपकी सेहत को काफी लाभ होता है। पेट और शरीर के लिए फायदेमंद गिलोय आपको काफी लाभ देता है। इसलिए इसको चाहे तो चाय के पानी में ड़ाल दें और अपनी सेहत को अच्छा होते हुए देखें।

ये भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाने के 2 फायदे और 2 नुकसान: Kaccha Papita Khaane Ke 2 Fayde Aur 2 Nuksaan

नुकसान

ब्लड प्रेशर कम करता है

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो गिलोय आपके लिए फायदेमंद है। गिलोय के सेवन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है जो एक अच्छी बात नहीं है। ब्लड का प्रेशर नॉर्मल रहने पर शरीर अच्छा महसूस करता है। इसलिए अपने ब्लड प्रेशर को खराब ना होने दें। ये आपके लिए ठीक नहीं है।

सर्जरी, प्रेग्नेंसी और अधिक सेवन से कब्ज को बढ़ा सकता है

सर्जरी से पहले और बाद में एवं प्रेग्नेंसी के दौरान गिलोय अच्छा नहीं है। ये आपको पूरी तरह से हटा देना चाहिए और अगर आप किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा अधिक मात्रा में खाएंगे तो आपको उससे नुकसान ही होगा। गिलोय के अधिक सेवन से आपको कब्ज हो सकती है जबकि सही मात्रा में लेने से ये कब्ज को हटा सकती है।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने के 3 फायदे और 1 नुकसान: Chehre Par Shahed Lagane Ke 3 Fayde Aur 1 Nuksaan

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।