गिलोय के नुकसान: Giloy Ke Nuksan

फोटो- india.com
फोटो- india.com

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग अपनी इम्यूनिटी (immunity) को स्ट्रॉग करने के लिए तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें गिलोय भी शामिल है। इसके सेवन से व्यक्ति कई परेशानियों से बच सकता है। लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहत को कई अन्य फायदे पहुंचाने के लिए गिलोय का सेवन करने का सही तरीका अपनाना चाहिए। गिलोय एंटीऑक्सिडेंट (antioxidant), एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-पायरेटिक गुणों से भरपूर होता है। यह बुखार कम करने, खून को साफ करने औऱ पीलिया आदि बीमारियों को भी पूरी तरह से ठीक करने में मदद करता है। जानते हैं गिलोय के क्या नुकसान हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय से हानि: Giloy Se Hani

गिलोय के नुकसान -

लो ब्लड प्रेशर - अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो उन्हें गिलोय के सेवन से परहेज करना चाहिए। गिलोय ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ सकती है।

गर्भवती महिलाएं- अगर आप गर्भवती है या फिर अपने छोटे नवजात शिशु को अपना दूध पिलाती है तो ऐसे में गिलोय के सेवन से बचें। इसका कारण ये है कि गिलोय गर्भावस्था में सुरक्षित है या नहीं इस बारे में कोई सबूत मौजूद नहीं है।

मधुमेह में हानि- मधुमेह के मरीजों को गिलोय के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि गिलोय खून में मौजूद शुगर के निचले स्तर को कम कर देता है इसलिए मधुमेह के मरीजों को ज्यादा लम्बे समय तक इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

कोई सर्जरी होने वाली हो तो ना करें इस्तेमाल- अगर किसी व्यक्ति की कोई सर्जरी होने वाली है उन्हें कम से कम 2 सप्ताह पहले ही गिलोय का सेवन बंद कर देना चाहिए। क्योंकि गिलोय का ब्लड शुगर के लेवल पर दुष्प्रभाव पड़ता है, जो सर्जरी के समय परेशानी ला सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye