गिलोय की लकड़ी के फायदे: Giloy ki lakdi ke fayde

फोटो: MensXP
फोटो: MensXP

गिलोय को आयुर्वेद में अमृत कहा जाता है। आप इसका सेवन करके बीमारियों से बच सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको बुखार, जुखाम, एवं खांसी से भी आराम मिलता है। इसके छाल से लेकर पत्तियों, और जड़ से लेकर लकड़ी तक सबमें बहुत लाभ पहुँचाने वाले तत्व पाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर गिलोय का पेड़ नीम के साथ हो या उसके साथ जुड़ा हुआ हो तो वो सबसे अच्छा है।

ये भी पढ़ें: विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग: Vitamin B12 ki kami se hone wale rog

गाँव में लोग आज भी इसका इस्तेमाल करते हैं और इसके इस्तेमाल के लिए आपको इसे धोने की भी जरूरत नहीं है। वैसे मौजूदा समय के आधार पर आपको हर चीज को धोना चाहिए, पर अमूमन गिलोय को आप बिना धुले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व आपकी सेहत को ठीक कर देंगे।

गिलोय की लकड़ी को आप अपनी चाय में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप काढ़ा बना रहे हैं तो उसमें भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बात सत्यापित है कि गिलोय आपकी सेहत को एकदम फिट कर देता है और आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ा देता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल आपको करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सूखी खांसी का बढ़ियां घरेलू उपचार: Sookhi Khaansi ka badhiya gharelu upchaar

गिलोय की लकड़ी के फायदे

आँखों की रौशनी ठीक करे

आँखों की रौशनी को ठीक रखना बेहद जरूरी है और आप उसे गिलोय की लकड़ी के सेवन से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल इसके मूल रूप में नहीं करना चाहते हैं तो आप इसका पाउडर बना सकते हैं। इसके बाद आप गुनगुने पानी में गिलोय पाउडर मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज को कंट्रोल करे

अगर आपको डायबिटीज है या आप उसके शुरूआती प्रभाव महसूस कर रहे हैं तो गिलोय का सेवन करना शुरू कर दें। आप इसे पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपनी चाय एवं कॉफी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है जिससे आपको खासा लाभ होगा।

बुखार को करे ठीक

बुखार आना बेहद खराब बात है लेकिन अगर आपकी सेहत अच्छी नहीं होगी तो ऐसी स्थिति में बुखार आना स्वाभाविक है। आप बुखार को ठीक करने के लिए गिलोय की लकड़ी को गर्म पानी में ड़ाल दें। इस पानी को रोगी को पिलाने से बुखार खत्म हो जाता है और सेहत अच्छी हो जाती है।

ये भी पढ़ें: पेट में अधिक गैस बनने की समस्या का निदान: pet mein adhik gas banne ki samasya ka nidaan

Edited by Amit Shukla