गोखरू के फायदे: Gokhru ke Fayde

फोटो- onlyayurved
फोटो- onlyayurved

मनुष्य को इस प्रकृति ने ऐसे पेड़ पौधे दिए हैं जिनके इस्तेमाल से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। ऐसे कई जड़ी बूटियां हैं जो देखने में बहुत छोटी होती है लेकिन उसके लाभ बहुत बड़े-बड़े हैं। उनमें से एक गोखरू का पौधा हैं। इस पौधे का फल, बीज, जड़ औऱ टहनी हर चीज औषधी बनाने के लिए काम आती है।

जानते हैं गोखरू के फायदे -

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने मेथी का पानी पीने के फायदे: sirf 1 mahine methi ka pani peene ke fayde

गोखरू से होने वाले लाभ-

टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाए- गोखरू के पौधे से पुरुषों की कमजोरी दूर की जा सकती है। टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है।

दिल से जूड़ी बीमारी- आज के समय में लोगों में दिल की समस्या देखने को मिलती है। जिसकी लिए लोग बहुत दवा का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप गोखरू का सेवन करते हैं तो दिल की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे कोलेस्‍ट्रॉल, ब्‍लड शुगर और बीपी की समस्‍या को भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें: मुलेठी के आयुर्वेदिक गुण: mulethi ke aushadhi gun

यूटीआई में लाभदायक- आज के समय में यूटीआई की समस्या आम हो गई है। लेकिन इस समस्या को समय पर सही करना चाहिए। इसके लिए गोखरू बहुत लाभकारी होता है। इस पौधे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो यूटीआई की परेशानी बहुत जल्दी सही कर देते हैं।

कब करें गोखरू का सेवन-

गोखरू का सेवन आप सुबह और शाम को कर सकते हैं। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। क्योंकि अगर इसके सेवन से आपको कोई नुकसान हुआ तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye