Create

गुहेरी के 5 आयुर्वेदिक इलाज - Guheri Ke 5 Ayurvedic Ilaaj

गुहेरी का आयुर्वेदिक इलाज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गुहेरी का आयुर्वेदिक इलाज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

गुहेरी यानी बिलनी की बीमारी आँखों में होने वाली फुंसी का एक प्रकार होता है। इसमें पलकों के ऊपर या नीचे लाल रंग का दाना हो जाता है। कई स्थितियों में यह दर्दनाक भी हो सकती है। इसके कारण दर्द के साथ, खुजली और आंसू आना एक तरह की समस्या बन जाती है। गुहेरी के लक्षण - आँखों में दर्द और सूजन होना, आँखों से आंसू आना, आंखों में पपड़ी बनना और आँखों में खुजली होना। इस लेख में हम गुहेरी की समस्या के लिए आयुर्वेदिक इलाज बताने जा रहे हैं जिनके उपयोग से गुहेरी की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

गुहेरी के 5 आयुर्वेदिक इलाज

1. हल्दी (Turmeric)

हल्दी बिलनी की समस्या में फायदेमंद होती है। उपयोग के लिए, गर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी मिला लें। फिर इसमें एक सूती कपड़े को भिगोकर आँखों की सिकाई करें। यह प्रक्रिया दिन में 2-3 बार करने से गुहेरी की समस्या ख़त्म हो जाएगी।

2. अरंडी का तेल (Castor oil)

गुहेरी के इलाज के लिए अरंडी का तेलका उपयोग फायदेमंद है। इसके लिए आँखों को पानी से धो लें और कॉटन को गर्म पानी में भिगो कर आँखों की सिकाई करें। 5 से 6 मिनट के बाद गुहेरी वाली आँख पर अरंडी का तेल लगाएं। यह प्रक्रिया दिन में 2 बार करना फायदेमंद है।

3. चंदन (Sandalwood)

चंदन की तासीर ठंडी होती है और यह आपको तारोताजा रखता है। चंदन आँखों को ठंडक देने के साथ गुहेरी की समस्या को ठीक करता है। उपयोग के लिए - चंदन की लकड़ी को पीस कर लेप बना लें और गुहेरी वाली आँख पर लगाएं। इससे गुहेरी जल्दी ठीक हो जायेगी।

4. बादाम (Almond)

बादाम शरीर के स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद होता है। बादाम का तेल आँखों की गुहेरी को ठीक करने में मददगार होता है। उपयोग के लिए, दूध में बादाम को भिगो कर रख दें, सुबह इस भीगे हुए बादाम को पीस लें और लेप तैयार करें। बनाया हुआ लेप गुहेरी पर लगाएं।

5. सिकाई करें (Fomentation)

गर्म पानी से सिकाई करना गुहेरी की समस्या में फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 कप पानी गर्म करें और गर्म हो चुके पानी में साफ़ सूती कपड़ा भिगोए। कपड़े को निचोड़ कर गुहेरी वाली आँख पर सिकाई करें। इससे आँखों की सूजन और गुहेरी के दर्द को कम करने में सहायता मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Be the first one to comment