चंद्रप्रभा वटी के फायदे: Chandraprabha Vati Ke Fayde

फोटो: Globally India
फोटो: Globally India

चंद्रप्रभा वटी को आयुर्वेद में एक वरदान माना जाता है। इसमें वो शक्ति है जो चंद्रमा के जैसी आभा लिए हुए होता है और इससे शरीर को बल मिलने के साथ साथ आपके शरीर में चंद्रमा जैसी शांति आती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब हम परेशान रहते हैं और स्ट्रेस एवं तनाव ने हमें घेर रखा है तो ऐसे में चंद्रप्रभा वटी आपको बहुत आराम दे सकती है।

ये भी पढ़ें: सिर के पिछले हिस्से में दर्द के कारण: Sir Ke Pichle Hisse Mein Dard Ke Kaarn

शारीरिक कमजोरी हो या कोई भी अन्य आंतरिक समस्या, आप चंद्रप्रभा वटी का इस्तेमाल करके उसे ठीक कर सकते हैं। यहाँ पर बात आपकी सेक्सुअल पावर की नहीं हो रही है। हम सबके भोजन में किसी ना किसी रूप में मिलावट है और ऐसे में अगर आप चंद्रप्रभा वटी का सेवन करते हैं तो आप उस मिलावट के कुप्रभाव से खुद को बचा सकते हैं।

वैसे ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ शारीरिक कमजोरी से ही निजात दिलाने में सक्षम है। ऐसी कई चीजें हैं जो चंद्रप्रभा वटी के सेवन से ठीक हो सकती हैं या काफी हद तक काबू में आ सकती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए आइए एक नजर ड़ालते हैं उन चीजों पर जिनके उपचार में चंद्रप्रभा वटी एक अहम भूमिका निभा सकती है।

चंद्रप्रभा वटी के फायदे

शुगर को करे कंट्रोल

शुगर हो गई है या शुरूआती लक्षण नजर आए हैं तो आज ही चंद्रप्रभा वटी का सेवन शुरू कर दें। वैसे आप बिना शुगर के भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये शुगर को होने से रोकता है और हो चुकी शुगर को कंट्रोल में लाने का पूर्ण प्रयास करता है। आप अपने चेकअप में इसके नतीजे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सिर दर्द और आँखों में दर्द के कारण इन हिंदी: Sar Dard Aur Aankhon Mein Dard Ke Kaarn In Hindi

किडनी से जुड़े रोग करे ठीक

हिन्दुस्तान में कितनी अच्छी जड़ी बूटियाँ रही हैं इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रामायण में भी इनका जिक्र है और ये इंसान को जीवन दान देने का काम करती हैं। यूरिक एसिड या यूरिया बढ़ने पर किडनी को जो दिक्कतें होती हैं वो चंद्रप्रभा वटी से कंट्रोल की जा सकती हैं।

शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाए

बोझिल शरीर और थका दिमाग बीमारियों के लिए एक वरदान है। इससे हमें परेशानी ही देखने को मिलती है और वो किसी भी रूप में एक अच्छी बात नहीं है। अगर आप खुद को दिक्कतों से दूर रखना चाहते हैं तो आज ही चंद्रप्रभा वटी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान: Khaali Pet Lehsun Khaane Ke Fayde Aur Nuksaan

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla