छाती और पीठ में दर्द होने का कारण: Chaati Aur Peeth Mein Dard Hone Ka Kaaran

फोटो: Wikipedia
फोटो: Wikipedia

छाती और पीठ एक दूसरे के समानांतर हैं या यूँ कहें कि एक ही शरीर के दो हिस्से या सिक्के के दो पहलू हैं तो कुछ गलत नहीं होगा। छाती शरीर के आगे के हिस्से पर होती है जबकि पीठ पीछे की तरफ होती है तो ऐसे में दोनों का एक साथ दर्द करना सही नहीं हो सकता है। अगर आप ऐसा सोचते थे तो आज ही जान लें कि आपकी सोच गलत है।

ये भी पढ़ें: मधुमेह रोगियों के खाने के लिए फल की सूची: Madhumeh Rogiyon Ke Khaane Ke Liye Fal Ki Soochi

छाती और पीठ के बीच में एक गहरा संबंध है और वो है हड्डी। हड्डियों के ढाँचे के एक तरफ छाती तो दूसरी तरफ पीठ है। ऐसे में अगर हड्डियों के ढाँचे में कोई दिक्कत होगी तो आपको दोनों तरफ पीड़ा होगी। ये इकलौता कारण नहीं है क्योंकि ये शरीर बहुत बड़ा है और इसमें उपलब्ध तंत्र भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

पेट को ठीक रखने के लिए भी आपको कुछ करना चाहिए क्योंकि ऐसा कोई शर्तिया नहीं कह सकता है कि ये दर्द पेट के कारण नहीं हो रहा है। पेट को बीमारियों और खुशियों का केंद्र कहा जाता है। ऐसे में अगर पेट ख़फ़ा तो हर बीमारी को शरीर में मिलेगी एंट्री और अगर पेट ठीक तो आप भी ठीक।

छाती और पीठ में दर्द होने का कारण

गैस - गैस की परेशानी से दो चार हुए हैं तो ये मानकर चलिए कि पीठ और छाती दर्द के पीछे ये एक कारण हो सकता है। ऐसे कई लोग हैं जिनका खाना नहीं पचता है और इसके लिए खाना जिम्मेदार नहीं है बल्कि आपका खाना खाने का तरीका इसके लिए बेहद जिम्मेदार है। गैस को शरीर में स्थान ना दें वरना इससे कई रोग हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे करें घर बैठे फुल बॉडी एक्सरसाइज बिना पैसा खर्च करे

हड्डियाँ - हड्डियों में होने वाला हर दर्द आपको पीठ एवं छाती में एकसमान दर्द देगा। हड्डियों में अगर कैल्शियम की कमी होगी तो आपको काफी परेशानियाँ पेश आएंगी। हड्डियों को शरीर का सबसे बड़ा तंत्र माना जाता है और इसमें होने वाला बदलाव आपकी सेहत पर असर ड़ालता है।

दिल - दिल में दर्द हो या फिर किसी भी प्रकार से धमनियों में परेशानी होने पर आपको पीठ एवं छाती में दर्द महसूस होगा। पेट, दिल एवं हड्डियाँ ही इस दर्द का कारण नहीं हैं इसलिए अपनी सम्पूर्ण सेहत का ध्यान रखें क्योंकि दिल से ही शरीर के हर अंग को खून प्राप्त होता है और इसको कोई भी नुकसान नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानिए कैसे पालतू जानवर करता है आपकी हेल्थ और फिटनेस को बेहतर

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।