गठिया रोग के 6 घरेलू उपचार - Gathiya Rog Ke 6 Gharelu Upchar

गठिया रोग के घरेलू उपचार (फोटो - sportskeedaहिंदी)
गठिया रोग के घरेलू उपचार (फोटो - sportskeedaहिंदी)

गठिया (Arthritis) एक बीमारी है जिसमें जोड़ों में दर्द (joint pain), सूजन (inflammation) और जकड़न (stiffness) होती है। यह बीमारी बुढ़ापा, पारिवारिक इतिहास, वजन ज्यादा होने पर, वायरल संक्रमण, ऑटोइम्यून रोग, व्यायाम की कमी से हो सकती है। इस बीमारी में शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसा होने पर दर्द, सूजन के साथ-साथ बैठने-उठने में भी समस्या होने लगती है। गठिया का असर हाथ, पैर, पीठ, घुटने और कूल्हे के स्थान पर होता है, यह उम्र के साथ और दर्दनाक हो सकती है। इस लेख में गठिया के लिए असरदार घरेलू उपचार बताये गए हैं। जानने के लिए आगे पढ़ें।

गठिया रोग के 6 घरेलू उपचार

1. अश्वगंधा (Ashwagandha)

अश्वगंधा जड़ी-बूटियों में सबसे लोकप्रिय है। यह जड़ी-बूटी दर्दनिवारक के रूप में काम आती है। गठिया की बीमारी में अश्वगंधा पाउडर उपयोगी हो सकता है। इसके लिए पानी के साथ अश्वगंधा पाउडर लेने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

2. सरसों के तेल की मालिश (Mustard oil massage)

आपने सरसों का तेल के लाभ के बारे में सुना ही होगा, यह खाना पकाने के लिए ही नहीं बल्कि मालिश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। गठिया की बीमारी में सरसों के तेल की मालिश से राहत मिलती है। यह जोड़ो में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और दर्द में राहत पहुंचाता है।

3. हल्दी (Turmeric)

हल्दी में नेचुरल पेन-किलर जैसे गुण होते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन दर्द में आराम देता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

4. लहसुन (Garlic)

लहसुन का सेवन गठिया के दर्द में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुणों के कारण यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसके लिए लहसुन की कलियों को खाली पेट खाने से फायदे होते हैं। इसका उपयोग सब्जी में या पकाकर भी किया जा सकता है।

5. बथुआ (Bathua)

हरी सब्जियों के फायदे सभी जानते ही हैं। बथुआ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम मसल्स के लिए बहुत अच्छा होता है। बथुआ का सेवन गठिया जैसे रोग में फायदेमंद होता है।

6. एलोवेरा (Aloevera)

एलोवेरा के औषधीय गुणों से सभी वाकिफ हैं। गठिया की बीमारी में एलोवेरा का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1 कप पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर लेने से लाभ मिलेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications