पेट में कीड़े (पिनवॉर्म) मनुष्यों की आंतों और पेट को संक्रमित करते हैं। यह अधिकतर बच्चों में पाए जाते हैं और इन्हें बच्चों के मल में आसानी से देखा भी जा सकता है। ऐसे में अगर सावधानी न बरती जाए तो यह बड़ी उम्र के लोगों में भी हो सकते हैं। हालांकि इन्हें कुछ घरेलू नुस्खों से ठीक किया जा सकता है लेकिन ये कीड़े बहुत अधिक संक्रामक होते हैं और कपड़ों से भी फैल सकते हैं। एक बार कीड़े शरीर में पहुंचने के बाद कुछ हफ्तों में ही यह बहुत बढ़ जाते हैं और इन कीड़ों से शरीर के अंदर अन्य कीड़े बनने लगते हैं। आपके बच्चे या आप में इनके लक्षण देखने को मिलते हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
पेट में कीड़ों (पिनवॉर्म) के लिए कुछ घरेलू उपचार - Home Remedies For Pinworm In Hindi
नारियल का तेल - नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो शरीर से पिन वॉर्म यानि कीडों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको केवल एक चम्मच नारियल के तेल की जरूरत होगी। नारियल का तेल रोजाना सुबह सुबह पीने से पेट के कीड़े दूर हो जाते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर - एप्पल साइडर विनेगर में 6% एसिटिक एसिड होता है, जो शरीर के pH बैलेंस को काफी कम कर सकता है। इससे कीड़ों को पनपने में दिक्कत होती है जिस वजह से वह आपके पेट में ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते। ऐसे में आप दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिला कर पी लें। वहीं इसे थोड़ा मीठा बनाने के लिए शहद को भी डाल सकते हैं।
लहसुन - लहसुन एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। ये पिनवॉर्म इंफेक्शन (पेट के कीड़े) को ट्रीट करने में काफी सहायक माने जाते हैं। इसके लिए केवल एक से दो लहसुन की कलियों की जरूरत होती है और साथ ही थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली भी ले सकते हैं। रोजाना लहसुन की कलियों को चबाएं या खाने में मिला सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
