How music improves our mental health: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ पर म्यूजिक ऐसे करता है असर 

मानसिक स्वास्थ पर म्यूजिक का असर
मानसिक स्वास्थ पर म्यूजिक का असर

म्यूजिक का दिमाग पर बहुत अच्छा असर होता है। अबतक हुए शोध ये बताते हैं कि अगर आप म्यूजिक को सुनते हैं तो उससे आपका दिमाग अच्छा महसूस करता है। इस एहसास के लिए ना सिर्फ गीत की धुन जिम्मेदार है बल्कि आपके मन में उठने वाले भाव भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें: आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां बुद्धि को प्रखर बनाने के लिए: #Best ayurvedic herbs for a good mental health

ऐसा कई बार होता है कि हम किसी गीत को सुनते हैं तो हमें अच्छा महसूस होता है। जब भी मन को ऐसे भाव आने लगते हैं तो दिमाग को एक अच्छे अनुभव की अनुभूति होती है। मार्क्स इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन, बिहेवियर और डेवलपमेंट ने इस बात को जांचा और ये पाया कि जब लोग संगीत सुनते हैं तो इससे दिमाग के सीखने की क्षमता बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: टेलबोन इंजरी होने पर इन घरेलू इलाजों का इस्तेमाल करके खुद को बेहतर बनाएं

अगर आपको किसी प्रकार का संगीत बहुत पसंद है तो आपको उस तरह के गीत एवं संगीत को सुनकर काफी अच्छा महसूस होगा। ऐसा गीत एवं संगीत आपके शारीरिक अंगों को आनंद देने के साथ साथ आपकी आत्मा को भी आनंद प्रदान करेगा। इस स्थिति में इंसान को हमेशा खुद के लिए ऐसे पलों का निर्माण करना चाहिए जो उन्हें अच्छा अनुभव दे।

ये भी पढ़ें: सर के बाल की लंबाई को बढ़ाने के लिए इनको अपने खानपान का हिस्सा बनाएं

संगीत सुनने से शरीर को होने वाले फायदे

मूड को बेहतर करना

संगीत सुनना आपके मूड और शक्ति को बेहतर कर देता है। अगर आप कोई ऐसा संगीत सुन रहे हैं जो आपके मन को भाता है तो वो आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा है।

स्ट्रेस को दूर करने में मददगार

वहीँ इससे स्ट्रेस को कम करने में भी सफलता मिलती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि जब आप खुद के शरीर में स्ट्रेस को महसूस करते हैं तो आपको काफी खराब लगता है। संगीत से सेहत को अच्छा महसूस होता है और उसकी एक बड़ी वजह ये है कि संगीत से स्ट्रेस दूर होता है।

फोकस करने में मददगार, एंजाइटी तथा डिप्रेशन को दूर करने, रिलैक्स करने में मदद

संगीत को हर तरह से जीवन के लिए अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए डॉक्टर संगीत के इस्तेमाल को प्रोमोट करते हैं।