Create

आंत में इन्फेक्शन के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज-Intestine Me Infection Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj

आंत में इन्फेक्शन के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंत में इन्फेक्शन के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंत (Intestine) हमारे शरीर का एक काफी महत्वपूर्ण अंग है, आंत का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। क्योंकि आंत का काम पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है। साथ ही शरीर में मौजूद खराब पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने का काम भी आंत करती हैं। हमारे शरीर में दो आंत होती है, एक छोटी और दूसरी बड़ी आंत, और दोनों ही पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों के आंत में इन्फेक्शन की शिकायत हो जा रही है। आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, क्योंकि इससे कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आंत में इन्फेक्शन के क्या-क्या लक्षण और कारण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।

आंत में इन्फेक्शन के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज (Intestine Me Infection Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj In Hindi)

आंत में इन्फेक्शन के लक्षण

- पेट में दर्द बने रहना

- पेट में ऐंठन होना

- कमजोरी महसूस होना

- उल्टी की शिकायत होना

- वजन अचानक से कम होना

- भूख में कमी

- बुखार

- मांसपेशियों में दर्द होना

- सिर दर्द होना

आंत में इन्फेक्शन के कारण

- गलत खान-पान का सेवन

- दूषित पानी का सेवन

- गंदे बर्तन में खाना खा लेना

- फ्रिज में रखा भोजन करना

- अधपके मांस का सेवन करना

आंत के इन्फेक्शन को दूर करने का घरेलू इलाज

- आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर तेल मसालों वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आंत में इन्फेक्शन की समस्या होने पर खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खिचड़ी काफी हल्का भोजन होता है और यह आसानी से पच जाता है।

- आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारिलय पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से इन्फेक्शन की शिकायत दूर होती है।

- आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर लौंग (Cloves) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लौंग में ऐंटी-माइक्रोबियल गुण पाये जाते हैं, जो इन्फेक्शन को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट लौंग चबाना चाहिए।

- आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

- आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर फाइबर (Fiber) युक्त फलों और हरी सब्जियों के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से आंत साफ और स्वस्थ होता है। साथ ही इन्फेक्शन की शिकायत भी दूर होती है।

- आंत में इन्फेक्शन की शिकायत होने पर सुबह के नाश्ते में दलिया (Daliya) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दलिया एक पौष्टिक नाश्ता माना जाता है। साथ ही दलिया के सेवन से पेट और आंत भी स्वस्थ रहता है। क्योंकि दलिया में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment