आयरन की कमी के 8 लक्षण, 5 कारण और 5 उपाय- Iron Ki Kami Ke 8 Lakshan, 5 Karan Aur 5 Upay

आयरन की कमी के लक्षण, कारण और उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
आयरन की कमी के लक्षण, कारण और उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयरन (Iron) हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, शरीर में आयरन की कमी होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि आयरन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है। आयरन की कमी होने पर आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी, शरीर में खून की कमी होने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी पुरूष की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। आयरन की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, आइए जानते हैं आयरन की कमी के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।

आयरन की कमी के 8 लक्षण, 5 कारण और 5 उपाय

आयरन की कमी के लक्षण

1- कमजोरी महसूस होना

2- हाथ पैर ठंडा रहना

3- स्किन पीली पड़ना

4- सांस लेने में दिक्कत

5- दिल की धड़कन अनियमित होना

6- चक्कर आना, बेहोशी

7- हाथों और पैरों में झुनझुनी

8- चिड़चिड़ापन

आयरन की कमी के कारण

1- गर्भावस्था

2- आयरन युक्त आहार का सेवन न करना

3- पेट में अल्सल के कारण

4- कोलन कैंसर के कारण

5- पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीडिंग के कारण

आयरन की कमी दूर करने के लिए उपाय

1- आयरन की कमी होने पर गुड़ (Jaggery) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक गुड़ का सेवन करना चाहिए।

2- आयरन की शिकायत होने पर चुकंदर (Beetroot) का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आयरन की कमी दूर होती है।

3- आयरन की कमी होने पर अनार (Pomegranate) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अनार में भी आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अनार या अनार के जूस का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है।

4- आयरन की कमी होने पर किशमिश (Raisin) का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए किशमिश का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है।

5- आयरन की कमी होने पर पालक (spinach) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप पालक या इसके जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आयरन की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications