जलन दूर करने के उपाय: jalan dur karne ke upay

फोटो- dailyhunt
फोटो- dailyhunt

शरीर की जलन को दूर करने के लिए खाने पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में पसीना, बेचैनी, घबराहट, सुस्ती औऱ शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। इसके लिए मौसम के हिसाब से कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे आपका शरीर चुस्त रह सकता है। किसी किसी व्यक्ति के शरीर के कई हिस्सों में जलन की समस्या देखने को मिलती है। जिसमें शरीर के इम्यून सिस्टम का अहम योगदान होता है। इम्यून सिस्टम बाहर से होने वाले संक्रामक रोगों का पता लगाता है और उन्हें बेअसर करने में मदद करता है। जानते हैं जलन दूर करने के उपाय।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने के नुकसान: subha khali pet haldi pani peene ke nuksan

शरीर में जलन दूर करने के लिए उपाय-

सौंफ का सेवन- अगर किसी के शरीर में जलन हो रही है तो उसके लिए सौंफ का चूर्ण दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे जलन से राहत मिलती है।

आंवला- अगर किसी को गर्मी की वजन से शरीर में जलन जैसी समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए आंवले का शर्बत पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें: किडनी में हल्दी दूध के फायदे: Kidney mein haldi doodh ke fayde

ज्यादा पानी का सेवन करें- शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। व्यक्ति को दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी से पेशाब के रास्ते शरीर के खराब तत्व निकल जाते हैं। इसके साथ ही ज्यादा पानी पीने से शरीर में जलन की समस्या नहीं होगी।

फल का सेवन करें- शरीर को सेहतमंद रखने के लिए फल का सेवन करना जरूरी है। फल खाने से शरीर को ताकत मिलती है, साथ ही इससे शरीर को जरूरी विटामिन भी मिल जाते हैं।

शहद- शरीर की जलन दूर करने के लिए गूलर के रस में शहद मिलाकर उसे चाटना चाहिए। इससे हाथ, पैर, कमर और आंखों की जलन में आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: हल्दी के फायदे स्किन के लिए: haldi ke fayde skin ke liye