हल्दी के फायदे स्किन के लिए: haldi ke fayde skin ke liye

फोटो- hari bhoomi
फोटो- hari bhoomi

स्किन की देखभाल करना हर कोई चाहता है। जिसके लिए अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। लेकिन अपनी स्किन की देखभाल के लिए आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। हर घर की किचन में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन इस हल्दी से आप अपना रूप भी निखार सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे हल्दी की मदद से आप स्किन की ध्यान रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

स्किन के लिए हल्दी के फायदे-

मुहांसों को दूर करने के लिए- अगर किसी को स्किन पर मुहांसो की समस्या है तो इसे दूर करने के लिए हल्दी की मदद ले सकते हैं। हल्दी में ऐंटिसेप्किट और ऐंटी-बैक्टीरियल खूबियां होती हैं। हल्दी को चंदन और नींबू के रस में मिलाकर फेस पैक बनाएं और 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। फिर हल्के गर्म पानी से धो दें।

डार्क सर्कल दूर करने के लिए- स्किन पर हल्दी के इस्तेमाल से डार्क सर्कल दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए हल्दी, गन्ने का रस और दही मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

झुर्रियां को कम करें- बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां दिखने लगती है। इसे दूर करने के लिए हल्दी, चावल का पाउडर, कच्चा दूध और टमाटर का रस मिला लें। इसके बाद 30 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें।

स्ट्रेच मार्क्स कम करें- अगर स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाएं तो देखने में बहुत ही गंदे लगते हैं। इन्हें छिपाने के लिए बहुत उपाय अपनाएं जाते हैं पर कुछ असर नहीं होता। लेकिन इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप हल्दी, बेसन, यॉगर्ट और नींबू का रस मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इसे करीब एक महीने तक फॉलो करें और फर्क देखें।

ऑयली स्किन को फायदेमंद- हल्दी में संतरे का रस और चंदन मिक्स करके त्वचा पर लगाने से ऑयली स्किन की समस्या कम होती है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde