कलौंजी का पानी पीने के 3 फायदे: Kalaunji Ka Paani Peene Ke 3 Fayde

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

कलौंजी को कुछ लोग एक अच्छी चीज मानते हैं जबकि इस बात को ना मानने वाले भी कई लोग हैं। पेट और शरीर के कई अन्य अंगों के लिए लाभकारी कलौंजी आपके शरीर को फिट कर सकती है। अगर आपको ऐसा लगता है कि सिर्फ कलौंजी से ही ये फायदे मिल सकते हैं तो आप गलत हैं।

ये भी पढ़ें: बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए: Baalon Ko Ghana Banane Ke Liye Kya Khaana Chahiye

कलौंजी का पानी भी बेहद लाभकारी होता है। इसके लिए आपको इसे पीसना नहीं है और ना ही कोई अन्य कार्य करना है। आपको सिर्फ रात में इसे एक गिलास में ड़ाल देना है और सुबह उठते ही इस पानी का सेवन कर लेना है। एक पानी जो आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत को एकदम फिट बना सकता है।

क्या आपको अस्थमा की परेशानी है? क्या आप अपने शरीर में कोई अकड़न महसूस करते हैं? अगर इन दोनों बातों का जवाब हाँ है तो आपके लिए कलौंजी का पानी बेहद लाभकारी होगा। आइए आपको बताते हैं कलौंजी के पानी के वो फायदे जिन्हें आपने इससे पहले कभी नहीं सुना होगा।

कलौंजी का पानी पीने के 3 फायदे

बालों को दे मजबूती और उगाने में भी मददगार

अगर काले तिल का सेवन आपके बालों को काला कर सकता है तो कलौंजी का पानी उन्हें मजबूती देने के साथ साथ उगाने में भी मददगार साबित हो सकता है। बाल आपके चेहरे पर सबसे पहले और अलग नजर आते हैं। आप इनकी रंगत में कोई कमी नहीं करना चाहेंगे। इसलिए भी इस पानी का इस्तेमाल होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

डायबिटीज और एसिडिटी से बचाए

खाली पेट खाया गया भोजन या फल बेहद लाभकारी होता है। यहाँ एक जरूरी चीज ये है कि आप खाने को चबाकर खाएं। वहीं अगर आप मधुमेह या गैस एवं एसिडिटी से परेशान हैं तो सुबह सुबह खाली पेट इसका पानी पिएं। आपको इससे लाभ होगा जो एक अच्छी बात है क्योंकि पेट और शुगर कंट्रोल में हो तो आपकी सेहत फिट है।

दिमागी क्षमता को बढ़ाए

दिमाग को शरीर का पावरहाउस कहा जाता है। अगर आप अपने दिमाग की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कलौंजी के पानी का सेवन करना चाहिए। दिमाग दुरुस्त, शरीर तंदरुस्त तो इंसान भी तंदरुस्त। अपने शरीर को कभी भी पीड़ा में ना आने दें क्योंकि वो नुकसानदेह होगा।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla