लौकी के जूस के फायदे और नुकसान : Lauki Juice Ke Fayde Aur Nuksan

लौकी के जूस के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
लौकी के जूस के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

लौकी (Bottle Gourd) एक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे अधिक सेवन गर्मियों (Summer) में किया जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना बहुत ही जरूरी होता है ताकि बीमारियों से दूर रहा जा सके। लौकी के औषधिये गुण शरीर के लिए लाभदायक होते है। इसके अलावा लौकी खाने से पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लौकी में मौजूद फाइबर (fiber), एंटी-ऑक्सीडेंट्स (anti-oxidants), विटामिन A, विटामिन C, कैल्शियम (calcium), आयरन (iron), मैग्नीशियम (magnesium), जिंक (zinc), पोटैशियम (potassium) और प्रोटीन (protein) शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने से लेकर डायबिटीज और किडनी की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी लौकी फायदेमंद है। लौकी का जूस पीने से फैटी लिवर (fatty liver) की समस्या भी कम होती है। हालांकि, किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक साबित हो सकता है। आइये इस लेख से लौकी जूस के फायदे (Fayde) और नुकसान (Nuksan) के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

लौकी के जूस के फायदे और नुकसान : Lauki Juice Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

लौकी जूस के फायदे :- Lauki Juice Benefits In Hindi

1. जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए लौकी का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। इस जूस को नियमित पीने से भूख कंट्रोल में रहती है और वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। लौकी के जूस में ढेर सारे विटामिन, पोटैशियम और आयरन के गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते है।

2. लौकी के जूस को दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लौकी का जूस नियमित पीने से ब्‍लड प्रेशर रेगुलेट होता है जिससे दिल से जुड़ी समस्‍याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें विटामिन-C, विटामिन-K और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

3. लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। ज्‍यादा तला-भुना या अनहेल्‍दी खाना खाने से लीवर में सूजन आदि की समस्या हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि लौकी के जूस का सेवन करने से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

4. पाचन संबंधी समस्याओं में भी लौकी का जूस फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सही करता है। यह कब्ज से राहत प्रदान कर पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। जिन लोगों को कब्ज आदि की समस्या है, उन्हें नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।

लौकी जूस के नुकसान :- Lauki Juice Side Effects In Hindi

1. लौकी का जूस बहुत कड़वा होता है, ऐसे में इसे पीने से कई लोगों को एलर्जी भी हो जाती है। इसे पीने के बाद कई लोगों के चेहरे या हाथ-पैर में सूजन और फेस पर दाने निकल जाते हैं। इसके अलावा, रैशेज और खुजली जैसी परेशानी भी हो सकती है।

2. लौकी के जूस के अधिक सेवन से पाचन तंत्र खराब हो सकता है, इससे लूज मौशन और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं अगर जूस बनाते वक्त इसकी साफ-सफाई को अनदेखा किया गया हो तो इससे कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

3. कई बार लौकी को कृत्रिम विकास प्रदान करने के लिए लोग इसमें इंजेक्शन लगाते हैं। इन लौकियों के जूस को पीना शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसके अलावा, कच्चे लौकी के जूस को पीने से पेट की समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं।

4. कहते हैं जो लोग डायबिटीज और हाई ब्लड प्रशेर जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं उन्हें सीमित मात्रा में ही लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए। अगर इस जूस को जरूरत से ज्यादा पिएंगे तो इससे शुगर और बीपी का स्तर असामान्य रूप से घट सकता है। इस गिरावट के कारण चक्कर आने, बेहोशी, आंखों के सामने अंधेरा छा जाने जैसी परेशानी भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications