ब्लड प्रेशर लो के 8 लक्षण, 7 कारण और 8 घरेलू इलाज- low blood pressure Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj

ब्लड प्रेशर लो के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
ब्लड प्रेशर लो के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। उसी में से एक लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की शिकायत है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। जिस तरह से हाई ब्लड प्रेशर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है, उसी तरह से लो ब्लड प्रेशर की शिकायत भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होती है। ब्लड प्रेशर लो होने पर शरीर में कई लक्षण दिखते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर लो होने के क्या-क्या लक्षण और कारण होते हैं।

ब्लड प्रेशर लो के 8 लक्षण, 7 कारण और 8 घरेलू इलाज

ब्लड प्रेशर लो के लक्षण

1- थकान महसूस होना

2- धुधंला दिखना

3- चक्कर आना

4- बेहोशी

5- उल्टी महसूस होना

6- सिर घुमना

7- सांस लेने में परेशानी होना

8- आंखों के सामने अंधेरा छा जाना

ब्लड प्रेशर लो होने के कारण

1- तनाव

2- शरीर में पानी की कमी

3- हार्ट संबंधी बीमारी होना

4- गर्भावस्था

5- शरीर में खून की कमी

6- शरीर में पोषण तत्वों की कमी

7- नमक की कमी के कारण

लो ब्लड प्रेशर के घरेलू इलाज

1- लो ब्लड प्रेशर की शिकायत शरीर में पानी के कमी के कारण भी होती है। इसलिए ब्लड प्रेशर लो होने पर भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए, क्योंकि पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

2- ब्लड प्रेशर लो रहने पर नमक (Salt) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि शरीर में नमक की कमी के कारण ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। इसलिए अगर किसी का ब्लड प्रेशर लो है, तो उसे नमक का सेवन करना चाहिए।

3- ब्लड प्रेशर लो होने पर कॉफी (Coffee) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। कॉफी का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की शिकायत दूर होती है।

4- ब्लड प्रेशर लो होने पर आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में किशमिश और मुनक्का का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश और मुनक्का दोनों में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश या मुनक्का के पानी का सेवन करना चाहिए।

5- लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर बादाम दूध (Almond milk) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप बादाम दूध का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

6- ब्लड प्रेशर लो होने पर आंवला (Amla) के मुरब्बे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

7- लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर गाजर (Carrot) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप गाजर या गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं।

8- लो ब्लड प्रेशर की समस्या को तुरंत ठीक करने के लिए नींबू पानी में हल्का सा नमक मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications