मलेरिया के लक्षण: Malaria Ke Lakshan

फोटो- jagran
फोटो- jagran

बरसात का मौसम आते ही मच्छरों से होने वाली बीमारियों का कहर बढ़ जाता है। मच्छरों से होने वाली ये बीमारियां मरीज का शरीर दर्द से तोड़कर रख देती हैं। उनमें से एक मलेरिया बुखार भी है। मलेरिया बुखार मच्छर के काटने से होने वाली एक गंभीर बीमारी है। आमतौर पर लोग मलेरिया का नाम सुनते ही डर जाते हैं। क्योंकि मलेरिया का समय पर इलाज न मिलने पर ये जानलेवा साबित होती है। मलेरिया का मच्छर यानि फीमेल ऐनोफलीज़ मच्छर के काटने से होता है। जो अक्सर साफ पानी में पैदा होता है और दिन के समय काटता है। गर्मी और बरसात के मौसम में मलेरिया की बीमारी का प्रकोप बढ़ने लगता है। जानते हैं मलेरिया के लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे होता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय से हानि: Giloy Se Hani

मलेरिया के लक्षण

1. लगातार बुखार रहना

2. ज्यादा पसीना आना

3. शरीर में कमजोरी आना और दर्द रहना

4. सिरदर्द

5. ज्यादा ठंड लगना

6. उलटी

मलेरिया के चार प्रकार है :

1.प्लासमोडियम विवैक्स

2.प्लासमोडियम ओवले

3.प्लासमोडियम फाल्सीपेरम

4.प्लासमोडियम मैलारिए

मलेरिया जीवन के कई तरह की जटिलताओं का कारण बन सकता है जैसे-

-दिमाग की रक्त कोशिकाओं में सूजन

-फेफड़ो में तरल पदार्थ का संचय जिससे सांस लेने में समस्याएं होती हैं

-गुर्दे और लिवर का ठीक से काम न करना

- लो ब्लड शुगर

इसे भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde

मलेरिया के बचाव के तरीके -

1. मलेरिया से बचने के लिए घर के पास साफ-सफाई रखना जरूरी है।

2. अगर आप कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो इसके पानी की सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करें।

3. पुराने बर्तनों में पानी जमा न होने देना।

4. बारिश के मौसम में पूरी बाजू के कपड़े पहनने।

5. मच्छरदानी या मॉस्किटो रेप्लीकेंट का उपयोग करें।

घरेलू उपचार -

गिलोय का सेवन - मलेरिया होने पर गिलोय का सेवन लाभकारी होता है। दिन में 3 से 4 बार गिलोय के काढ़ा पिएं।

हल्का खाना खाएं - अगर किसी को बुखार हैं तो उसे ऐसे में हल्के खाने का सेवन करना चाहिए जैसे खिचड़ी, चावल, दलिया, साबुदाना आदि।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye

Edited by Naina Chauhan