महिलाओं को धनिया (Coriander) मुफ्त में लेना बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप आप इसके गुणों के बारे में जानते हैं। हरे धनिया की पत्तियों का ज्यादातर इस्तेमाल व्यंजनों पर गार्निश के लिए होता है। यह किसी भी खाने को अलग स्वाद दे सकता है। हरा धनिया औषधीय गुणों का भण्डार होता है। इसमें विटामिन A और विटामिन C, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इसे इतना गुणकारी बनाते हैं। आयुर्वेद की माने तो, हरे धनिये का इस्तेमाल डायबिटीज (Diabetes), कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol), किडनी (Kidney problems) और लिवर (Liver problems) की समस्याओं में भी किया जाता है। इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दिया जा सकता है। किसी भी मौसम में चाहे वो गर्मी हो सर्दी, हरा धनिया के लाभ सदाबहार होते हैं। इस लेख में हरा धनिया के औषधीय गुण (Medicinal Properties) और फायदे (Benefits) बताए गए हैं। आइये इन्हें विस्तार से जानें।
हरा धनिया के औषधीय गुण और फायदे - Hara Dhaniya Ke Aushadhiye Gunn Aur Fayde In Hindi
किडनी संबंधित समस्याओं में धनिया के फायदे (Benefits of coriander in kidney related problems)
खाने में हरा धनिया किडनी के लिए फायदेमंद होता है। धनिया में पाए जाने वाले तत्व शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं, जिससे किडनी की समस्याएं नहीं होती हैं।
मधुमेह में हरा धनिया के फायदे (Benefits of coriander in diabetes)
धनिया ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होता है जिसके कारण यह मधुमेह जैसी बीमारी में उपयोगी साबित होता है। मधुमेह रोगियों को हरे धनिया का नियमित सेवन करते रहना चाहिए ताकि खून में इन्सुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सके।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे हरा धनिया (Control Bad Cholesterol)
कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में ना होने के कारण हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। हरे धनिये में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं।
खून की कमी दूर करे (Treats anemia)
खून की कमी यानी एनीमिया जैसी बीमारी होना जीवन को बहुत कठिन बना सकती है। ऐसे में हरा धनिये का सेवन एनीमिया में सुधार ला सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स बहुत लाभकारी होते हैं। कैंसर जैसी बड़ी बीमारी में भी यह उपयोगी साबित होते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
