पुदीना पानी के चमत्कारी फायदे : Pudina Pani Ke Chamatkari Fayde

पुदीना पानी के चमत्कारी फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
पुदीना पानी के चमत्कारी फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अगर कोई व्यक्ति अपने बढ़ते मोटापे (weight)से परेशान हैं और वेट लॉस के लिए कई तरह के घरेलू उपाय ढूंढ़ते रहता हैं तो ऐसे में टेंशन छोड़ पुदीना की मदद लीजिए। पुदीना चटनी से लेकर रायते तक न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपके वेट लॉस जर्नी में भी मदद करता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए आजकल लोग जूस से लेकर डिटॉक्स वॉटर तक में पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं पुदीना पानी (mint water benefits in hindi) के फायदे।

पुदीना पानी कैसे बनाएं -

पुदीना पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी में 8-10 पुदीना के पत्ते, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर सभी चीजों को एक साथ मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इस पानी को छानकर रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपका फैट बर्न होना शुरू हो जाएगा।

पुदीना पानी पीने के फायदे - Pudina Pani Ke Fayde In Hindi

पिंपल्‍स से दिलाए छुटकारा - पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स से लड़ने में मदद करने के साथ त्वचा पर होने वाले दाग, धब्बे और खुजली से भी लड़ने में मदद करते हैं।

पेट को रखे स्‍वस्‍थ - पुदीना (Pudina) में मौजूद मेन्थॉल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट को स्वस्थ बनाए रखने में व्यक्ति की मदद करता है।

सिरदर्द से राहत - डिहाइड्रेशन के कारण लोगों को गर्मियों में सिरदर्द (headache) की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में पुदीने की सुगंध और स्वाद से व्यक्ति को सिरदर्द कम करने में मदद मिल सकती है।

सांस की बदबू दूर करता है - पुदीने में मौजूद मेन्थॉल शरीर में ठंडक पहुंचाता है। इसके जीवाणुरोधी गुण बैक्टीरिया को मारने में मदद करके सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं।

उल्टी से राहत - उल्टी रोकने के लिए पुदीना का सेवन करना लाभकारी साबित होता है। इसके लिए पुदीने के पत्तों में दो बूंद शहद (honey) मिलाकर पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications