मानसून में इन 7 बीमारियों को दूर रखता है अदरक

मानसून में इन बीमारियों को दूर रखता है अदरक(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में इन बीमारियों को दूर रखता है अदरक(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में सेहत का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश के मौसम में इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप आसानी से वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए मानसून में बीमारियों से बचने के लिए अदरक (Ginger) का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है, अदरक में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो इम्‍यूनिटी को बढ़ाने के साथ साथ कई मानसून से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मानसून में अदरक खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मानसून में इन 7 बीमारियों को दूर रखता है अदरक-Monsoon Me In Bimariyo Ko Dur Rakhta Hai Adrak In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मानसून में सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होना एक आम बात है, लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप अदरक की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

मानसून में जोड़ों में दर्द (Joint pain) और सूजन की शिकायत बढ़ जाती है, जिसकी वजह से चलने-फिरने और उठने-बैठने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर अगर आप अदरक के काढ़े या चाय सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अदरक में एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

खांसी में फायदेमंद

मानसून में खांसी (Cough) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन खांसी की शिकायत होने पर अगर आप अदरक के टुकड़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

मुहांसे की समस्या होती है दूर

मानसून में त्वचा पर मुहांसे या एक्ने (Acne) की समस्या काफी बढ़ जाती है। लेकिन मुहांसे या एक्ने की शिकायत होने पर अगर आप अदरक की चाय या अदरक के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक में मौजूद एंटीसेप्टिक और क्लींजिंग एजेंट मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

अदरक का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अदरक के रस और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आंखों के लिए रोशनी (Eyesight) तेज होती है।

खाना पचाने में सहायक

मानसून में अपच (Indigestion) और फूड पाइजनिंग (food poisoning) की समस्या काफी बढ़ जाती है। लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अगर आप अदरक के टुकड़े का सेवन करते हैं, तो इससे खाना आसानी से पच जाता है, साथ ही कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अदरक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अदरक की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications