मौसंमी जूस के फायदे: Mosambi Juice ke Fayde

फोटो: First Cry Parenting
फोटो: First Cry Parenting

मौसंमी का स्वाद भले ही खट्टा होता है लेकिन इसके फायदे बेहद मीठे होते हैं। यही वजह है कि लोगों को मौसंमी का जूस बेहद पसंद है और कुछ लोग तो इसे यूँ ही खाना पसंद करते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद माना जानेवाला मौसंमी फिर भी लोगों की पहली पसंद नहीं है जो काफी हैरान करने वाली बात है।

ये भी पढ़ें: हाथ-पैरों में कमजोरी झुनझुनी का एहसास होना है किस बीमारी के लक्षण: haath pairon mein kamjori jhunjhuni ka ehsas hona hai kis beemaari ke lakshan

आज कल के मौसम में जब आपके आसपास एक वायरस ने परेशानी बढ़ा रखी है तो ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखना एक अच्छा कदम है और लोगों को ऐसा करना चाहिए। जबतक जरूरी ना हो तब तक बाहर ना जाएं और अगर हो सके तो ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपको इम्यूनिटी भी दें और सेहत को अच्छा भी करें।

ये भी पढ़ें: एक अच्छी नींद ही अच्छे जीवन और स्वास्थ्य की कुंजी है

यही वजह है कि इस आर्टिकल में हम आपको मौसंमी के बारे में बताने वाले हैं जिसका जूस आपकी सेहत को बेहतर कर देगा। इसका सेवन सेहत के लिए लाभकारी तो है ही, साथ ही ये आपके शरीर में पानी या लिक्विड की कमी को दूर रखता है। आइए आपको बताते हैं मौसंमी के वो फायदे जो आपने नहीं सुने होंगे।

मौसंमी जूस के फायदे

स्कर्वी से बचाए

मसूड़ों से खून आना एक बुरी बात है और ऐसे लोगों को स्कर्वी की बीमारी हो सकती है। ये बीमारी विटामिन सी की कमी से होती है और इसकी भरपूर मात्रा के कारण आप मौसंमी के जूस का सेवन करके खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं।

पेट की परेशानियाँ रखे दूर

पेट को ठीक रखता है फाइबर से भरा हुआ भोजन और वो आपको मौसंमी में मिल जाता है। इसमें एसिड भी होता है जो पेट में जाकर पेट के अंदर मौजूद खाने या बुरे तत्वों को कम करता है जिससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियाँ नहीं होती हैं।

डायबिटीज को करे दूर

अगर आपको शुगर है या आपको अपने शुगर के स्तर को नॉर्मल रखना है तो आप दो चम्मच मौसंमी के जूस में चार चम्मच आंवले का जूस एवं एक चम्मच शहद को खाली पेट पिएं। इसके फायदे आपको ये बता देंगे कि आप आज तक कितने बड़े फायदे को मिस कर रहे थे।

इम्यूनिटी को करे ठीक

खून का बहाव जब ठीक से होता है तो शरीर अच्छा महसूस करता है। ये आप तब भी अनुभव कर सकते हैं जब आप मौसंमी के जूस का सेवन करते हैं क्योंकि ये ना सिर्फ खून का बहाव सही करता है बल्कि बीमारियों से भी बचाता है।

ये भी पढ़ें: सरदर्द रोकने के लिए 4 योगासन: Sir dard rokne ke liye 4 yoga aasan