मुनक्का और दूध के फायदे: munakka aur doodh ke fayde

फोटो- india tv
फोटो- india tv

अंगूर को सूखाकर बनाए जाने वाला मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप सोने से पहले दूध में मुनक्के को उबालकर पीते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे मिलेंगे। इसका सेवन सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से तो निजात दिलाता ही है, इसके साथ हड्डियों का दर्द, गठियां और कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है। मुनक्के की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन न करें। वहीं अगर दूध के साथ मुनक्का खाना जाए तो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

दूध के साथ मुनक्के का लाभ-

ये भी पढ़ें: भीगे मुनक्का के फायदे: bheege munakka khane ke fayde

गले की समस्या से छुटकारा- जिन लोगों के गले में खराश, खुश्की या खुजली की समस्या हो उन लोगों को दूध में मुनक्का उबालकर पीना चाहिए।

बच्चों के लिए लाभदायक- बच्चे अक्सर जल्दी बीमार हो जाते हैं। इसलिए उनकी इम्युनिटी के लिए उन्हें मुनक्का देना चाहिए। इसके लिए दूध में 5 से 6 मुनक्के को उबालकर बच्चों को पिला दें।

आंखों के लिए- दूध के साथ मुनक्के का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसलिए रात भर मुनक्के को भीगोकर रखे और फिर दूध में उबालकर पी लें।

ये भी पढ़ें: बुखार में क्या खाना चाहिए: bukhar mein kya khana chahiye

पेट को ठंडक मिलती है- दूध में मुनक्का डाल कर पीने से पेट ठंडा रहता हैं और पेट की बीमारियां कम होती हैं। इसके साथ ही 8 से 10 मुनक्कों को एक गिलास दूध में डाल पीने से कब्ज में भी राहत मिलती हैं।

एनीमिया दूर करें- मुनक्के के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ा सकते हैं। मुनक्के में कॉपर पाया जाता है तो खून की कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

नोट- मुनक्कों की तासीर गर्म होती हैं इसलिए अगर ऐसे में इसके उपायों को करते हुए किसी का पेट ख़राब हो जाये या दस्त लग जाये तो इसका सेवन करना तुरंत बंद कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: वायरल बुखार का रामबाण इलाज: viral bukhar ka ramban ilaj

Edited by Naina Chauhan