मुनक्का खाने के नुकसान: munakka khane ke nuksan

फोटो- healthunbox
फोटो- healthunbox

वैसे तो मुनक्का अंगूर का ही रूप है, इसलिए इसमें कोई ऐसे तत्व नहीं होते जो शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान करें। लेकिन फिर भी जहां इसके लाभ होते हैं वहीं कुछ नुकासन भी हैं।

अगर व्यक्ति को किसी चीज से लाभ मिलता है तो वह सोचता है कि इसका ज्यादा सेवन करने से अधिक लाभ मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं होता अगर मुनक्के का अधिक सेवन किया जाए तो उससे शरीर को नुकसान होता है। मुनक्के की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में करना चाहते हैं तो खाने से पहले इसकी मात्रा खास ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ें: भीगे मुनक्का के फायदे: bheege munakka khane ke fayde

मुनक्का खाने से होने वाले नुकसान-

वजन बढ़ता है- मुनक्के में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा तो मिलती है लेकिन साथ ही वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें मुनक्के का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

डायबिटीज का खतरा- मुनक्के में ट्राइग्लिसराइड्स की अधिक मात्रा होती है। इस वजह से अगर मुनक्के का सेवन लंबे समय तक किया जाए तो व्यक्ति को डायबिटीज, दिल की बीमारी या फिर फैटी लीवर की समस्या हो सकती है। वहीं जिन लोगों को पहले से डायबिटीज है उन्हें डॉक्टर से बात करने के बाद ही मुनक्के का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बुखार में क्या खाना चाहिए: bukhar mein kya khana chahiye

एलर्जी- कुछ लोगों को बहुत जल्दी एलर्जी हो जाती है। ऐसे लोगों को अगर मुनक्का खाने से कोई शिकयात हो तो तुरंत इसका सेवन करना बंद कर दें। वहीं अधिक मुनक्के के सेवन से सांस लेने में समस्या या फिर गले में घरघराहट हो सकती है।

ब्लड प्रेशर की समस्या- जिन लोगों का हाई ब्लड प्रेशर रहता है उनके लिए मुनक्के का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन अगर किसी का बल्ड प्रेशर लो रहता है तो उन लोगों को मुनक्के का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मुनक्के के सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है।

उल्टी होना- अगर कोई मुनक्के का अधिक सेवन करता है तो इसकी वजह से उसे उल्टी, दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मुनक्का और दूध के फायदे: munakka aur doodh ke fayde

App download animated image Get the free App now