मसल्स पेन का घरेलू इलाज: Muscle pain ka gharelu ilaaj

फोटो: urcare
फोटो: urcare

मसल पेन होने पर शरीर की वो स्थिति होती है कि आप कुछ भी नहीं कर पाते हैं और आपको काफी अजीब सा लगता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें काफी परेशानी हो रही है या ऐसी परेशानी होती रहती है तो इस आर्टिकल में हम आपको आपकी परेशानी से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: मैडिटेशन के 8 फायदे: meditation ke 8 fayde

सेहत ही असली नियामत है और उसको पूरा रखने में मसल एक अहम रोल निभाती हैं। सेहत के लिए मसल का सही काम करना उतना ही जरूरी है जितना खाने को पचाने के लिए आपके पेट में मौजूद एसिड क्योंकि अगर दोनों में से किसी एक में भी परेशानी हुई तो दर्द असहनीय हो जाता है। आइए आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं जिनसे आप मसल पेन को ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मेडिटेशन कैसे करें: meditation kaise kare?

मसल पेन का घरेलू इलाज

मसल पेन को खत्म करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें:

गर्म और ठंडे पानी से बारी बारी नहाएं - इस बात का ध्यान रखें कि मांसपेशियों में खिंचाव कम करने के लिए वैसे तो गर्म पानी से नहाना चाहिए। अगर आप उस दर्द को जल्दी से दूर करना चाहते हैं तो आपको इन दोनों से बारी बारी नहाना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा।

स्ट्रेच करें - ये कभी ना सोचें कि स्ट्रेच करने से कोई नुकसान होगा क्योंकि स्ट्रेच करना आपकी मसल्स को रिलैक्सेशन दिलाता है। स्ट्रेचिंग को वैसे भी जिम या किसी भी एक्सरसाइज से पहले अनिवार्य बताया जाता है। इसको करने से मांसपेशियों में जकड़न या कोई भी खिंचाव कम हो जाता है।

हीट पैड का करें इस्तेमाल - हीट पैड हम सबके घर में होता है। अगर आपको हीट पैड एक अलग सा खर्चा लग रहा है तो आपको बताते चलें कि हम सबके घरों में गर्म पानी वाली प्लास्टिक की बोतल होती है। इसका इस्तेमाल करके भी आप मसल पेन को खत्म कर सकते हैं।

हल्दी है गुणकारी - हल्दी से सिर्फ फायदा ही होता है। अगर आप हल्दी का सेवन करते हैं तो उससे आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहती है। हल्दी एक ऐसी गुणकारी औषद्यि के तौर पर काम करती है जो आपको हर परेशानी से दूर ले जाती है।

ये भी पढ़ें: Yoga tips: kapalbhati kaise kare: योग टिप्स: कपालभाति कैसे करे

App download animated image Get the free App now