नारियल तेल में कपूर के 4 फायदे: Nariyal tel mein kapoor ke 4 fayde

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

नारियल के तेल एवं कपूर के मिश्रण को एक जादुई उपचार से कम नहीं कहा जा सकता है। नारियल का तेल और कपूर अपने आप में अलग अलग रूप में बेहद लाभकारी हैं लेकिन अगर इन दोनों को एक साथ मिला दिया जाए तो उससे होने वाले प्रभाव को जानकर आप बेहद हैरान हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: सरसों के तेल में कपूर के 3 फायदे: Sarson ke tel mein kapoor ke 3 fayde

नारियल के तेल को वैसे तो ठंडियों में बेहद इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर कोई नारियल के तेल को ठंडियों में हाँथ पाँव में आनेवाली दरारों या फिर किसी भी प्रकार के स्किन से जुड़े प्रभाव को कम करने के लिए इस्तेमाल करता है। वहीँ हाथों के अलावा अगर आपके होठ फट रहे हों तो भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Yoga Tips: तितली आसन के 5 फायदे: titli aasan ke 5 fayde

कपूर को सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है लेकिन अगर इसको नारियल के तेल के साथ मिला दिया जाए तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। कपूर की धार्मिक मान्यता बहुत है ऐसे में अगर आप इसके और नारियल के तेल के साथ आने पर होने वाले प्रभाव के बारे में जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पुदीना के औषधीय उपयोग: Pudina ke aushadhiya upyog

नारियल तेल में कपूर के 4 फायदे

स्किन एलर्जी खत्म करे

शरीर में स्किन ही सबसे ज्यादा और सबसे पहले किसी भी चीज के प्रभाव और कांटेक्ट में आती है। इसके कारण सबसे ज्यादा एलर्जी एवं परेशानी स्किन पर ही महसूस हो सकती है। अगर आप इन दोनों को मिलाकर स्किन पर लगाएंगे तो उससे स्किन एलर्जी खत्म हो जाएगी।

पिंपल्स को करे दूर

पिंपल्स खराब खाना खाने या फिर ज्यादा तैलीय खाने से होते हैं। अगर आप इन दोनों ही स्थितियों में नहीं हैं तो आपको पिंपल्स नहीं होने चाहिए पर कुछ लोगों की स्किन को धूल से एलर्जी होती है। अगर आपको किसी भी कारण से पिंपल्स हुए हों, और आप उस जगह पर नारियल तेल एवं कपूर इस्तेमाल कर लें तो आपको आराम मिलेगा।

डैंड्रफ हटाएँ

इस मिश्रण से सर पर मालिश करने से आप रुसी को हटा सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें बालों की सेहत एवं उससे जुड़ी अन्य स्थितियों में परेशानी महसूस होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको नारियल तेल एवं कपूर का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि सर से डैंड्रफ दूर हो सके।

झुर्रियाँ हटाए

चेहरे में बहुत सारे लोगों को झुर्रियाँ महसूस होती हैं और लोग इनका उपचार करने के लिए कई प्रकार के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियाँ मिटाना चाहते हैं तो आपको नारियल तेल एवं कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको खासा लाभ होगा।

Edited by Amit Shukla