नाशपाती के फायदे: Nashpati ke Fayde

फोटो- 1mg
फोटो- 1mg

सेहत के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि हर व्यक्ति को रोजाना एक फल का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्मियों से बरसात तक के मौसम में मिलने वाला फल नाशपाती सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। नाशपाती में खनिज, पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन K, फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। जो सेहत के लिए जरूरी है। जानते हैं नाशपाती के फायदे।

ये भी पढ़ें: काला नमक के फायदे: Kala Namak ke Fayde

नाशपाती के फायदे -

वजन कम करने के लिए - आज के समय में ढ़ता वजन लगभग हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बनते जा रहा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो नाशपाती आपके काम का फल है।

कैंसर के लिए - हमारे आस पास कई ऐसी बीमारी हैं जो बहुत खतरनाक होती है उनमें से एक कैंसर की बीमारी है। इस बीमारी से बचाव के लिए नाशपाती फल फायदेमंद साबित हो सकती है। नाशपाती में यूरोसोलिक एसिड होता है, जो मूत्राशय (Bladder), फेफड़ों (Lungs) और भोजन-नलिका (Oesophageal) के कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है।

दिल के लिए - नाशपाती के सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। क्योंकि आज के समय में यह बीमारी बदलती जीवनशैली इसका अहम कारण है। ऐसे में अगर दिल को स्वस्थ रखना है, तो नाशपाती को अपने आहार में शामिल करें।

ये भी पढ़ें: भाप लेने के फायदे: bhap lene ke fayde

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए - बढ़ती बीमारियों की वजह से स्वस्थ रहने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता (immunity) का मजबूत रहना जरूरी है। ऐसे में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नाशपाती एक अच्छा विकल्प बन सकता है। नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट(antioxidant) गुण रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान - प्रेगनेंसी के समय महिला को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे समय में महिला को पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है, लेकिन सबसे ज्यादा जो महत्वपूर्ण होता है, वो है फोलेट। नाशपाती का सेवन गर्भवती के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सेंधा नमक के फायदे: Sendha Namak ke Fayde