नीम के पत्तों के उपयोग, 7 फायदे और 2 नुकसान-Neem Ke Patto Ke Upyog, 7 Fayde Aur 2 Nuksan

नीम के पत्तों के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम के पत्तों के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम (Neem) की पत्तियां खाने में काफी कड़वी लगती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन नीम की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। नीम की पत्तियों का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। इतना ही नीम की पत्तियों का लेप स्किन के लिए भी लाभदायक साबित होता है। नीम की पत्तियों में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फॉलिक एसिड, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन नीम की पत्तियों के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं नीम की पत्तियों के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नीम के पत्तों के उपयोग, 7 फायदे और 2 नुकसान

नीम के पत्तों के उपयोग

1- नीम के पत्तियों के रस को पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

2- नीम की पत्तियों को चबाकर खाया जा सकता है।

3- नीम की पत्तियों को फ्राई करके भी खाया जा सकता है।

4- नीम के डालों का इस्तेमाल दातुन के रूप में किया जा सकता है।

5- नीम के पत्तियों का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

6- नीम की पत्तियों को पीसकर चोट या घाव पर भी लगाया जा सकता है।

7- नीम की पत्तियों से बने तेल को बालों में लगाया जा सकता है।

नीम के पत्तों के फायदे

1- नीम की पत्तियों का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी कैंसर प्रभाव पाए जाते हैं, जो खासतौर से प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, पेट के कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होते हैं।

2- आजकल ज्यादातर लोग शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी हद तक कम होती है।

3- नीम की पत्तियों का सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) सही रहता है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है और पेट स्वस्थ भी रहता है।

4- नीम की पत्तियां मुंह के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो दांत दर्द, मसू़ड़ों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही नीम की पत्तियां मुंह के अंदर पनपने वाली बैक्टीरिया का भी नाश करती है।

5- नीम की पत्तियों का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम की पत्तियों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

6- नीम की पत्तियां स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए नीम की पत्तियों से बने फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी स्किन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

7- नीम की पत्तियों को सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

नीम के पत्तों के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को नीम की पत्तियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- नीम की पत्तियों का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल काफी लो हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications