नीम का तेल किस काम में आता है: Neem Ka Tel Kis Kam Mein Aata Hai

फोटो- dusbus
फोटो- dusbus

नीम का इस्‍तेमाल कई तरह की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। नीम का तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियां, दातून आदि काफी उपयोगी हैं। इस तेल से झड़ते बालों और स्किन (Skin) पर होने वाले पिंपल्‍स आदि के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। जानते हैं नीम का तेल किस काम आता है।

ये भी पढ़ें: सेंधा नमक के फायदे: Sendha Namak ke Fayde

नीम के तेल के फायदे -

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग दूर करने के लिए - नीम के तेल से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी समस्या दूर की जा सकती है। नीम की छाल के अर्क में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव और एंटी अल्सर गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से पेट संबंधित कई समस्याओं में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। नीम का तेल पाचन तंत्र के लिए तो फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

दांतों के लिए लाभकारी - दांतों की समस्या दूर करने के लिए नीम का तेल फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते है और दांतों के प्लाक को दूर करने में मदद कर सकते है। वहीं नीम की टहनी का इस्तेमाल दांतों की सफाई के लिए कर सकते हैं।

मलेरिया - नीम के तेल का इस्तेमाल मलेरिया से बचाव के लिए किया जा सकता है। नीम का तेल मरेलिया फैलाने वाले मच्छरों से आपकी सुरक्षा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: भाप लेने के फायदे: bhap lene ke fayde

वायरस - वायरल संक्रमण को दूर रखने के लिए भी नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। चिकन पॉक्स, फाउल पॉक्स और स्किन इन्फेक्शन होने पर यह तेल लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी वायरल गुण के कारण ही संभव होता है।

रूखी त्वचा से राहत - त्वचा त्वचा संबंधी रोगों के लिए नीम लाभकारी होता हैं। सूखी त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए नीम के तेल का उपयोग किया जा सकता है। नीम के तेल सूखी त्वचा को आराम देने का काम करते हैं, इसमें विटामिन-ई, अमीनो एसिड और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: काला नमक के फायदे: Kala Namak ke Fayde

Edited by Naina Chauhan