प्याज तेल के फायदे: Onion Oil ke Fayde

फोटो- mensxp
फोटो- mensxp

प्याज का तेल स्वास्थ्य, त्‍वचा और बालों के लिए लाभकारी होता हैं। प्‍याज से अधिक उपयोगी और प्रभावी प्‍याज का तेल होता है। यह तेल अधिक शक्तिशाली और स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। प्‍याज के तेल का इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। जानते हैं प्याज तेल से क्या फायदे होते हैं।

प्‍याज के तेल के फायदे -

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

प्‍याज के तेल के लाभ डायबिटीज में - डायबिटीज की समस्या में प्याज का तेल लाभकारी साबित हो सकता है। प्याज के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़े हुए शुगर और लिपिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

पाचन के लिए - प्याज के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह गुण पेट के हानिकारण बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र में सुधार देखा जा सकता है और पाचन क्रिया को बढ़ावा मिल सकता है।

बुखार दूर करने के लिए - प्याज के तेल में सल्फर यौगिक अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इन सल्फर यौगिकों के कारण प्याज के तेल का उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकता है, जिनमें मलेरिया बुखार भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

घाव के उपचार में -

प्याज तेल के फायदे घाव के उपचार में भी काम आ सकते हैं। इस तेल में सर्जरी के कारण पड़ने वाले दाग-धब्बों को हटाने की क्षमता मौजूद होती है। यही कारण है कि कई कॉस्मेटिक उत्पादों में भी इसे उपयोग में लाया जाता है।

नींद में करे सुधार

दिन लोगों को नींद ना आने की समस्या हो रही हैं उनके लिए प्याज के तेल फायदेमंद हो सकता हैं। दरअसल, प्याज के अर्क में मौजूद फाइटोकेमिकल्स के कारण इसमें सीडेटिव हिप्नोटिक (नींद में सुधार करने वाला) प्रभाव पाया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay