पानी पीने के 8 फायदे: pani pine ke 8 fayde

फोटो: Hari Bhoomi
फोटो: Hari Bhoomi

पानी पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप शरीर को निरोगी रखना चाहते हैं तो आपको पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए। पानी पीने से सेहत एवं शरीर में ताजगी बनी रहती है और आपको बेहद अच्छा महसूस होता है। यही वजह है कि पानी के सेवन के सबसे अच्छा माना जाता है।

ये भी पढ़ें: कान में दर्द का घरेलू उपाय: Kaan mein dard ka gharelu upaay

ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे पानी से नुकसान होता है। वैसे अगर आपको किडनी की परेशानी है या आपके शरीर के कुछ अंगों में किसी प्रकार की दिक्कत है तो आपको पानी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। पानी का सेवन आपकी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है और इससे आप रोगों से भी बचे रहते हैं।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन के लक्षण और उपाय: Depression ke lakshan aur upaay

पानी पीने के 8 फायदे

शरीर रहे फिट - शरीर की फिटनेस एवं ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए भी पानी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान के शरीर में 70 प्रतिशत पानी ही होता है। इसलिए अगर आप शरीर को फिर रखना चाहते हैं तो पानी का सेवन जरूर करें।

स्लिम बनाने में मददगार - स्लिम बनाने में भी पानी बेहद मददगार है। आप कैलोरी वाली ड्रिंक से अपनी सेहत को नुकसान ही पहुँचाएँगे जबकि खाने से एक घंटे पहले एवं जब भी आपको पीने का मन हो तो आपको पानी का सेवन करना चाहिए। ये आपके मोटापे को कम करता है।

एनर्जी बढ़ाए - शरीर में एनर्जी का फ्लो ना तो कभी रुकना चाहिए और ना ही कभी कम होना चाहिए। इन दोनों ही चीजों को करने के लिए पानी एक अच्छा उपाय है। इससे आपको हर प्रकार से लाभ ही होगा।

तनाव हो कम - शरीर में तनाव तब ही ज्यादा महसूस होता है जब आपके दिमाग में तनाव होता है। ये बात ध्यान रखें कि दिमाग को ठीक रखने पर आपको परेशानी कम होगी और टेंशन को कम करने के लिए आप पानी का सेवन कर सकते हैं।

मांसपेशियों में नहीं होगा खिंचाव - खिंचाव की स्थिति सिर्फ तब बनती है जब आपके शरीर में मौजूद मांसपेशियों में तनाव होता है। ये सिर्फ तब हो सकता है जब आपके द्वारा शरीर को सही मात्रा में पानी ना दिया जा रहा हो।

स्किन के लिए है अच्छा - पानी की जरूरत चेहरे के सेल्स को भी होती है क्योंकि उसकी कमी से चेहरे पर झुर्रियाँ ज्यादा पड़ने लगती हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।

पाचन तंत्र रखे ठीक - पाचन क्रिया शरीर की सबसे जरूरी क्रिया है। वैसे तो शरीर में मौजूद हर क्रिया बेहद महत्वपूर्ण है और अगर पाचन ठीक से ना हो तो सेहत एवं माहौल खराब हो सकता है। इसलिए पानी का सेवन सेहत को देता है अच्छे लाभ जो बेहद जरूरी है।

किडनी स्टोन को हटाए - शरीर में किडनी स्टोन का होना एक आम घटना हो गई है। ऐसे कई लोग हैं जो किडनी स्टोन को हटाने के लिए ऑपरेशन करवाते हैं लेकिन अगर वो पानी का सही सेवन करें तो उन्हें ये परेशानी पेश नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें: शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले फल : Shareer ko thandak pahunchane wale fal