पेट में गैस बनाने वाली चीजों के नाम: Pet Mein Gas Banane Wali Cheejon Ke Naam

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

पेट शरीर का एक बेहद बड़ा अंग है। शरीर में सभी मिनरल्स, विटामिन्स एवं अन्य जरूरी चीजें इसमें पहुँचे खाने के कारण ही शरीर में जाती है। अगर इसको कोई दिक्कत हुई तो आपकी सेहत का खराब होना एकदम तय है। शरीर को परेशानियों से बचाने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के 3 फायदे: Garam Paani Mein Neembu Milakar Peene Ke 3 Fayde

पेट में ना सिर्फ खाना पचता है बल्कि यहीं से गैस भी रिलीज होती है जो आपके शरीर से बाहर जाती है। आप सोच सकते हैं कि भला खाना गैस कैसे रिलीज कर सकता है तो आपको बताते चलें कि ये मुमकिन है। ऐसा इसलिए मुमकिन है क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उसका पाचन ही गैस रिलीज करता है।

अगर आप सही से खाना नहीं चबाएंगे तो आपके पेट को पचाने में अधिक काम करना पड़ेगा जिसकी वजह से गैस ज्यादा और बदबूदार रिलीज होगी। अगर आप चाहते हैं कि पेट में गैस कम बने तो अपने खाने को अच्छे से चबाना शुरू कर दें। वहीं ये बात समझनी भी जरूरी है कि शरीर से गैस का रिलीज होना कोई बुरी बात नहीं है जैसा कि आज कल के दौर में बना दिया गया है। आप खाना सही से चबाएंगे तो ना गैस रिलीज करते समय आवाज होगी और ना ही बदबू।

पेट में गैस बनाने वाली चीजों के नाम

खट्टा खाना

कुछ लोगों को खट्टी चीजें खाना पसंद होता है। नींबू में विटामिन सी होता है और यही चीज ऐसी चीजों में भी पाई जाती है जो आपके खाने को पचाने में इस्तेमाल की जाती हैं। यही वजह है कि जब आप खट्टा खाते हैं तो आपके पेट में गैस बहुत अधिक बनती है जो कहीं से भी सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: जामुन खाने के 2 फायदे और 2 नुकसान: Jamun Khane Ke 2 Fayde Aur 2 Nuksan

तीखा मसालेदार खाना

ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें मिर्चियाँ खाना पसंद होता है लेकिन इन्हीं लोगों के शरीर में सबसे ज्यादा गैस भी बनती है। तीखा खाने और उसको पचाने की एक मात्रा होती है जो हमारा शरीर आपके पाचन तंत्र के आधार पर निर्धारित करता है। अगर आप उससे अधिक या ज्यादा मसालेदार खाएंगे तो पेट में गैस भी बनती हुई पाएंगे।

पानी कम पीना

ये एक ऐसी चीज है जिसके बारे में सभी को मालूम है। आज कल लोग कोल्डड्रिंक को पीना पसंद करते हैं लेकिन वो पेट के लिए कितनी हानिकारक होती है ये आपको वो कंपनियाँ नहीं बताती हैं। उनकी जगह आप पानी को पीना शुरू कर दें तो आप पाएंगे कि आपको ना सिर्फ गैस से आराम मिलेगी बल्कि इससे आप कई अन्य बीमारियों को भी होने से रोक सकते है।

ये भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाने के 2 फायदे और 2 नुकसान: Kaccha Papita Khaane Ke 2 Fayde Aur 2 Nuksaan

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
App download animated image Get the free App now