पिंपल के दाग हटाने के 3 उपाय: Pimple ke daag hatane ke 3 upaay

फोटो: Punjab Kesari
फोटो: Punjab Kesari

चेहरे पर पिंपल होना किसी को पसंद नहीं है। इसका ये अर्थ नहीं है कि ये नहीं होंगे क्योंकि आप ऐसा चाहते हैं। इसका सीधा अर्थ ये है कि अगर आप चाहें तो अपने चेहरे पर होने वाले इन पिंपल्स को होने से रोक सकते हैं। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें करके आप इसको होने से रोक सकते हैं जो बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अखरोट खाने के 3 फायदे: Subah khali pet akhrot khaane ke 3 fayde

शरीर की त्वचा पर दिखने वाला हर प्रभाव शरीर के अंदर चल रहे प्रभाव को दिखाता है। अगर आपके शरीर में कोई परेशानी है तो उसका प्रभाव आपको शरीर के बाहरी अंगों में देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आपको मुँह में छाले या चेहरे पर पिंपल दिख रहे हैं तो ये शरीर के अंदर चल रही परेशानियों को दर्शाता है।

आप चाहें तो इसके लिए मशीनों और कंपनियों के द्वारा बनाए गए क्रीम्स का इस्तेमाल कर सकते एवं सकती हैं। वैसे उससे अच्छा ये होगा कि आप अपने चेहरे के पिंपल को ठीक करें और वो भी घर पर मौजूद चीजों के माध्यम से क्योंकि वो एक अच्छा तरीका है जिससे नुकसान की संभावना कम है।

पिंपल के दाग हटाने के 3 उपाय

टमाटर का रस

जी हाँ, टमाटर सिर्फ फाइबर ही नहीं बल्कि विटामिन सी का भी एक अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में आप एक कटोरी में दो चम्मच रस, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर तीस मिनट लगाएं। अब ठंडे दूध के बाद नार्मल पानी से इसे साफ कर लें।

ये भी पढ़ें: बकरी का दूध कच्चा पीना चाहिए या गर्म करके: Bakri ka doodh kaccha peena chahiye ya garm karke

नींबू और शहद

नींबू भी विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है। नींबू के रस के साथ शहद मिलाएं और इसमें दोनों की मात्रा एक ही होगी, अर्थात एक पूरा नींबू का रस और एक चम्मच शहद को मिलाकर अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। शहद को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। आप इसका इस्तेमाल करके अपने चेहरे को बेहतर कर सकते हैं और लगाने के पंद्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इसको आपको ऊपर दिए गए तरीकों के आधार पर ही लगाना है और ये ध्यान रखें कि इन सभी तरीकों को आप लगातार कुछ दिन तक करें। ये एक बार में पूरा प्रभाव नहीं दिखाएंगे। आप जब ऐसा करेंगे तो उससे चेहरे के पिंपल खत्म हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty Kundra ने कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने जा रहे लोगों के लिए दिए कुछ टिप्स, आप भी जानें

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।