प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं:  Platelets Kaise Badhaye  

फोटो- ravishblog
फोटो- ravishblog

शरीर में प्लेटलेट्स छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो खासतौर पर बोनमैरो में पाई जाती हैं। एक सेहतमंद व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स काउंट डेढ़ लाख से 4.50 लाख प्रति माइक्रोलीटर होता है। अगर यह प्लेटलेट्स काउंट डेढ़ लाख प्रति माइक्रोलीटर से नीचे चला जाए तो इसे लो प्लेटलेट माना जाता है। जिसकी वजह से शरीर में कई समस्या हो जाती है। जानते हैं प्लेटलेट्स बढ़ाने के खास उपाय।

ये भी पढ़ें: प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण: platelets ki kami ke lakshan

प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय-

पपीते का जूस- अगर किसी की प्लेटलेट्स कम हो गई हैं तो इन्हें बढ़ाने के लिए पपीते का जूस और पपीता खाना बहुत लाभकारी होता है। इसके लिए रोज पपीते का सेवन करें और पपीते की पत्तियों को पानी में उबाल कर उस पानी का सेवन करें। इससे प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ने लगती हैं। प्लेटलेट काउंट ठीक न होने तक इस प्रक्रिया को दिन में एक से दो बार दोहराया जा सकता है।

अनार- अनार एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर है। जिसकी वजह से ये फल कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अनार प्लेटलेट्स को एक जगह एकत्रित होने से रोकता है। बता दें कि जब प्लेटलेट्स एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं, तो प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है और खून के थक्के बन जाते हैं। इसके सेवन के लिए रोजाना नाश्ते में या फिर सलाद के रूप में अनार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय: immunity badhane ke gharelu upay

कद्दू - अगर कोई विटामिन ए का कम सेवन करता है तो इसकी वजह से शरीर में कम प्लेटलेट पाए जाते हैं। इसके लिए आप खाने में कद्दू का सेवन करें क्योंकि कद्दू में विटामिन-ए होता है, जो प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद करता है। कद्दू का इस्तेमाल आप किसी भी रूप में कर सकते हैं जैसे हल्वा, सब्जी आदि।

विटामिन-सी युक्त आहार- विटामिन-सी का सेवन व्यक्ति को थ्रोम्बोथरोस्क्लेरोटिक यानि जिसकी वजह से शरीर में ब्लड क्लॉट होने लगता है उससे बचाता है। शरीर में खून के जमने की वजह से भी प्लेटलेट काउंट में कमी आती है। इसलिए कहा जाता है कि विटामिन सी का सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से प्लेटलेट निर्माण में सुधार हो सकता है। विटामिन सी के लिए आप संतरा, आंवला, गाजर, चना जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन सबके सेवन से सेहत भी अच्छी रहती है।

ये भी पढ़ें: दूध में हल्दी के नुकसान: doodh me haldi ke nuksan