प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए: Pregnancy Mein Kya Khana Chahiye

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

प्रेगनेंसी के समय हर महिला को अपने साथ- साथ अपने होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना होता है। जिससे उसकी सेहत को कोई नुकसान ना हो सके। इसके लिए महिला को अपने खाने पीने पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेगनेंसी में स्वस्थ आहार खाना जरुरी है क्योंकि होने वाले शिशु को आपके भोजन से ही पोषण मिलता है। जानते हैं प्रेगनेंसी के समय महिला को क्या खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भूख बढ़ाने के उपाय: Bhukh Badhane ke Upay

प्रेगनेंसी में महिला को क्या खाना चाहिए -

सूखे मेवे फायदेमंद होते हैं - प्रेगनेंसी के समय महिला को अपने आहार में सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि मेवों में कई तरह के विटामिन, कैलोरी, फाइबर व ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसके सेवन से महिला को एलर्जी मिलती है।

शकरकंद - प्रेगनेंसी में शकरकंद खाना भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन-ए होता है, जो होने वाले बच्चे को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर भी होता है।

एवोकाडो खाना लाभकारी - प्रेगनेंसी के समय अगर महिला एवोकाडो का सेवन करती है तो इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क और उसकी रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एवोकाडो में विटामिन-के, पोटैशियम, कॉपर, मोनोअनसैचुरेटेड फैट व विटामिन-ई आदि भी मौजूद होता है।

ये भी पढ़ें: पेट कम करने की एक्सरसाइज: Pet Kam Karne Ki Exercise

अंडे का सेवन - अक्सर प्रोटीन के लिए लोग अंडे का सेवन करते हैं क्योंकि अंडा पौष्टिक तत्वों का खजाना होता है। अगर आप रोज अंडा खाते हैं तो इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को भी अपने आहार में अंडे को शामिल करना चाहिए। दलअसल, अंडे में प्रोटीन, कोलीन, बायोटीन, कोलेस्ट्रोल, विटामिन-डी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

फलियां - फलियों के सेवन से शरीर में फोलेट, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम व फाइबर आदि मिलता है।जिन्हें गर्भावस्था के लिए फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: छाती में गैस के लक्षण: Chaati Mein Gas Ke Lakshan