महिलाओं में चक्कर आने के पीछे हो सकते हैं ये कारण - Mahilao Me Chakkar Aane Ke Piche Ho Sakta Hai Ya Karan

महिलाओं में चक्कर आने के पीछे हो सकते हैं ये कारण (फोटो - sportskeeda hindi)
महिलाओं में चक्कर आने के पीछे हो सकते हैं ये कारण (फोटो - sportskeeda hindi)

महिलाओं को चक्कर आने (Dizziness in women) पर लोगों को हमेशा लगता है कि वह प्रेगनेंट है। लेकिन तब क्या जब प्रेगनेंसी के कोई आसार ना हो और बार-बार चक्कर आए। दरअसल, चक्कर आना कुछ विटामिन की कमी और गंभीर रोगों से भी जुड़ा हो सकता है।आइए जानते हैं महिलाओं में चक्कर आने के कारणों के बारे में।

महिलाओं में चक्कर आने के पीछे हो सकते हैं ये कारण

हीमोग्लोबिन की कमी - महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन (hemoglobin) की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से बार-बार चक्कर आने की समस्या होती है। दरअसल, महिलाओं में आयरन की कमी के कारण खून कम बनता है।

विटामिन बी 12 की कमी - शरीर में विटामिन (vitamin) की कमी से कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें संतुलन से बाहर महसूस करना और चक्कर आने जैसी समस्याएं महसूस हो सकती है।

ब्लड-प्रेशर कम होना - कई बार अचानक से ब्लड प्रेशर (low blood pressure) कम हो जाने की वजह से चक्कर आ जाते हैं। चक्कर आने पर आंखों के सामने अंधेरा होना, कुछ पल के लिए बेहोशी और हाथ पैर ठंडे हो जाना आदि लक्ष्ण भी दिख सकते हैं।

माइग्रेन के कारण - अगर किसी को माइग्रेन (migraine) की समस्या है तो ऐसे में चक्कर आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, ये तेज सिरदर्द के साथ हो सकता है।

दवाइयों के नुकसान से - महिलाएं अगर एंटीबायोटिक्स ले रही हैं या फिर बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन किया है तो उनमें इसके साइडइफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। ऐसे में साइडइफेक्ट्स के रूप में आपको बार-बार चक्कर आ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications