नाक से खून आने पर देसी इलाज: Nak Se Khun Aane Par Desi Ilaj

फोटो- webdunia
फोटो- webdunia

कई लोगों को अचानक नाक से खून बहने की शिकायत होती है। इसे नकसीर फूटना भी कहते हैं। वैसे तो बच्चों के नाक से खून निकलना एक कॉमन समस्या है, जो किसी भी बच्चे को हो सकती है। नाक से खून बहना अक्सर गर्मी के मौसम में होता है। बच्चों में नकसीर फूटने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। न ही इसके लिए बहुत ज्यादा घबराने की आवश्यकता है। घरेलू उपचार के बाद भी आराम न मिले तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। जानते हैं नाक से खून आने के देसी इलाज।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

नकसीर फूटने के कारण -

गर्म और सूखा वातावरण

नाक में चोट लगना

कठोर गतिविधियां

उच्च रक्तचाप

अधिक ऊंचाई पर जाना

नाक जोर से झाड़ना

नाक से खून रोकने का घरेलू तरीका -

सरसों का तेल - अगर किसी की नाक से अचानक खून आने लग जाए तो इसे रोकने के लिए व्यक्ति को लिटा देना चाहिए। इसके बाद सरसों का तेल हल्का गर्म करके रुई से उसकी नाक में डालना चाहिए।

ठंडे पानी का इस्तेमाल - नाक से खून आने पर इसके रोकने के लिए सिर पर ठंडा पानी डालना चाहिए। इसके अलावा नाक से खून निकलने पर कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक पर रखने से खून निकलना बंद हो जाता है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

प्याज का रस - नाक से खून निकलने की समस्या होने पर प्याज के रस को नाक में डालने से खून निकलना बंद हो जाता है। इसके अलावा जिसकी भी नाक से खून आ रहा हो तो उसकी नाक के पास कटा हुआ प्याज रखने से खून बंद हो जाता है।

बेल का रस - बेल की तासीर ठंड़ी होती है। इसके सेवन से नाक से खून निकलना बंद हो जाता है। इसके अलावा बेल के पत्तों को पानी में पकाकर उसमें मिश्री मिलाकर पीने से नकसीर बंद हो जाती है।

मुंह से सांस ले - अगर किसी की नाक से खून आ रहा है तो ऐसे में व्यक्ति को नाक की बजाय मुंह से सांस लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde