एलोवेरा जूस पीने का सही समय, 7 फायदे और 5 नुकसान- Aloe vera Juice Pine Ka Sahi Samay, 7 Fayde Aur 5 Nuksan

एलोवेरा जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
एलोवेरा जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

एलोवेरा जूस (Aloe vera Juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जूस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा जूस का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि एलोवेरा जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन एलोवेरा जूस का सेवन सही समय पर करना चाहिए, अगर आप गलत समय पर सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को कम फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं एलोवेरा जूस पीने का सही समय क्या है।

एलोवेरा जूस पीने का सही समय, 7 फायदे और 5 नुकसान

एलोवेरा जूस पीने का सही समय

एलोवेरा जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। सुबह एलोवेरा जूस पीने के लिए एक कप में एलोवेरा जूस निकाल लें, फिर उसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पी लें, आप चाहें तो बिना कुछ मिलाए भी एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन शहद और नींबू मिलाने से स्वाद बढ़ जाता है।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे

1- एलोवेरा जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से पेट साफ होता है और पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही इसके सेवन से पेट संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

2- एलोवेरा जूस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- एलोवेरा जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। क्योंकि एलोवेरा जूस एक डिटॉक्सिफायर का काम करता है।

4- एलोवेरा जूस का सेवन वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है, इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

5- एलोवेरा जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड (triglyceride) भी कम होता है, यह दोनों ही रक्त में मौजूद एक तरह का फैट होता है। जो हार्ट की बीमारी की जड़ बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने के लिए रोजाना सुबह एलोवेरा जूस पीना चाहिए।

6- एलोवेरा का जूस डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा जूस में एंटी डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है, जो शुगर लेवल को कम करने में मददगार साबित होता है।

7- एलोवेरा जूस विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इसका सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

एलोवेरा जूस पीने के नुकसान

1- एलोवेरा जूस से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

2- गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- एलोवेरा जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी या उल्टी की शिकायत हो सकती है।

4- स्तनपान कराने वाले महिलाओं को भी एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

5- किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी होने पर एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications