आंवला का मुरब्बा खाने का सही समय, 6 फायदे- Amla Ka Murabba Khane Ka Sahi Samay, 6 Fayde

आंवला का मुरब्बा खाने का सही समय, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला का मुरब्बा खाने का सही समय, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला (Amla) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो आप आंवला का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, जैसे आंवला का अचार, आंवले का जूस, आंवला की चटनी के रूप में, लेकिन अगर आप आंवला के मुरब्बे (Amla Murabba) का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि आंवला के मुरब्बे में विटामिन ए, बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन आंवला के मुरब्बे का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं, आइए जानते हैं आंवला का मुरब्बा खाने का सही समय क्या है।

आंवला का मुरब्बा खाने का सही समय, 6 फायदे

आंवला का मुरब्बा खाने का सही समय

आंवला के मुरब्बे का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट या सुबह के नाश्ते के समय आंवला के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं आंवला के मुरब्बे का सेवन करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आंवला का मुरब्बा खाने के 6 फायदे

1- आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप आंवला के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2- आंवला के मुरब्बे का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला के मुरब्बे में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप आंवला के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

3- आंवला के मुरब्बे का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप आंवला के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

4- आंवला के मुरब्बे का सेवन एनीमिया (Anemia) जैसी बीमारी में लाभदायक माना जाता है। क्योंकि आंवला में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप आंवला के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

5- आंवला के मुरब्बे का सेवन करने से शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की मात्रा कम होती है। क्योंकि आंवाल में जिंक और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के मात्रा को कम करते हैं।

6- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर आंवला के मुरब्बे का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप आंवला के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications