किशमिश का पानी पीने का सही समय, फायदा और नुकसान-Kismish Ka Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayda Aur Nuksan

किशमिश का पानी पीने का सही समय, फायदा और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
किशमिश का पानी पीने का सही समय, फायदा और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार होता है। ड्राई फ्रूट्स में भी अगर बात किशमिश (Raisin) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। किशमिश खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए ज्यादातर लोग किशमिश खाना पसंद भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किशमिश से भी ज्यादा किशमिश का पानी स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है। जी हां किशमिश का पानी पीने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रखने से किशमिश के सारे तत्व पानी में आ जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन किशमिश का पानी आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सेवन सही समय पर करते हैं। आइए जानते हैं किशमिश का पानी पीने का सही समय क्या है।

किशमिश का पानी पीने का सही समय, फायदा और नुकसान (Kismish Ka Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayda Aur Nuksan In Hindi)

किशमिश का पानी पीने का सही समय

किशमिश के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए, क्योंकि सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन भूलकर भी रात में किशमिश के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, रात में किशमिश का पानी पीने से स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंचता है।

किशमिश का पानी पीने के फायदे

- किशमिश के पानी का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

- अगर किसी को एनीमिया (Anemia) की शिकायत है, तो उनके लिए किशमिश के पानी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके पानी का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

- किशमिश में विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- किशमिश के पानी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि किशमिश में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बूस्ट करने का काम करते हैं।

- आजकल कल ज्यादातर बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है। क्योंकि किशमिश में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

- किशमिश के पानी का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे खून साफ होता है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन (Skin) संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

किशमिश का पानी पीने के नुकसान

- डायबिटीज के मरीजों को किशमिश के पानी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

- किशमिश से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- किशमिश के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है।

- किशमिश के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications