सत्तू खाने का तरीका, 7 फायदे और 3 नुकसान- Sattu Khane Ka Tarika, 7 Fayde Aur 3 Nuksan

सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सत्तू खाने का तरीका, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में सत्तू (Sattu) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, साथ ही सत्तू पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। सत्तू में मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सत्तू खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं सत्तू खाने का सही तरीका क्या है।

सत्तू खाने का तरीका, 7 फायदे और 3 नुकसान

सत्तू खाने का तरीका

- सत्तू को घोलकर पिया जा सकता है।

- सत्तू में जीरा और नमक मिलाकर भी पिया जा सकता है।

- सत्तू में चीनी और नींबू का रस मिलाकर शरबत की तरह पिया जा सकता है।

- सत्तू का लड्डू भी बनाया जा सकता है।

सत्तू खाने के 7 फायदे

- सत्तू का सेवन उच्च रक्तचाप (Blood Pressure) वालें मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सत्तू का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- सत्तू का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

- गर्मी के मौसम में सत्तू के शरबत का सेवन एक एनर्जी ड्रिंक (Energy Drink) के रूप में किया जाता है। क्योंकि सत्तू विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

- सत्तू का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट साफ होता है। साथ ही कब्ज (Constipation) और एसिडिटी (Acidity) की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- गर्मी के मौसम में धूप और लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक बच सकते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करने से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

- जिन लोगों को भूख न लगने की शिकायत होती है, उनके लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सत्तू में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो भूख को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सत्तू का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है। क्योंकि सत्तू में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी मौजूद होता है।

सत्तू खाने के 3 नुकसान

- सत्तू का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

- चना से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में उनको सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि सत्तू चने से ही बनता है।

- जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या हो, उनको सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications