अलसी खाने का सही तरीका, समय और फायदे-Alsi Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde

अलसी खाने का सही तरीका, समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी खाने का सही तरीका, समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी (Flaxseeds) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अलसी का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। अलसी में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन बी6 और जिंक मौजूद होते हैं। साथ ही अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्नेज, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, सेलेनियम आदि का भी एक बढ़िया स्त्रोत है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाता है। लेकिन अलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए तभी फायदेमंद माना जाता है, जब आप उसका सही तरीके से और सही समय पर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं अलसी खाने का सही तरीका और सही समय क्या है।

अलसी खाने का सही तरीका, समय और फायदे (Alsi Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde In Hindi)

अलसी खाने का सही तरीका

अलसी को सब्जी, दाल, ओटमील में पकाकर खाया जा सकता है। यह भी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप अलसी को भूनकर या अलसी के बीज का पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं।

अलसी खाने का सही समय

अलसी का सेवन आप सुबह से रात तक में कभी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप भोजन करने से थोड़ी देर पहले अलसी का सेवन करते हैं, तो यह कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। लेकिन अगर किसी को अनिद्रा की शिकायत है, तो उसे रात में ही अलसी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि रात में अलसी का सेवन करने से नींद अच्छी आती है।

अलसी खाने के फायदे

- अलसी का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।

- अलसी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।

- अलसी का सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अलसी में फाइबर मौजूद होता है। जिससे नींद न आने की समस्या दूर होती है।

- अलसी विटामिन ई के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अलसी का सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- अलसी का सेवन दिमाग को तेज करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अलसी में ओमेगा 6 फैटी एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो कि ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications