अखरोट खाने का सही तरीका, समय और फायदे-Akhrot Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde

अखरोट खाने का सही तरीका, समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट खाने का सही तरीका, समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnuts) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही अखरोट का सेवन दिमागी विकास के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित कई अन्य तत्व भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन अखरोट का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सेवन सही समय और सही तरीके से करते हैं। आइए जानते हैं अखरोट खाने का सही समय और तरीका क्या है।

अखरोट खाने का सही तरीका, समय और फायदे (Akhrot Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde In Hindi)

अखरोट खाने का तरीका

- अखरोट को भिगोकर (soaked walnuts) खाने से अखरोट के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। भीगे अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगे अखरोट का सेवन कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए रात को ही दो अखरोट को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगले दिन इसका सेवन कर लेना चाहिए।

- अखरोट का सेवन दूध में उबालकर भी किया जा सकता है। अखरोट को दूध में उबालकर सेवन करने से भी यह स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

अखरोट खाने का सही समय

अखरोट का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अखरोट का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचाते हैं। सुबह खाली पेट अखरोट खाने से डाइजेशन मजबूत होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट अखरोट खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं।

अखरोट खाने के फायदे

- अखरोट का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के लेवल को भी कम करता है।

- अखरोट का सेवन दिमागी विकास के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करता है।

- अखरोट का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि अखरोट में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो शरीर में कैंसर को पनपने से रोकते हैं।

- अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए अखरोट का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- अखरोट कई विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- अखरोट में एंटी डायबिटीक गुण पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Sugar Level) कंट्रोल होता है।

- अखरोट का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications