सादा पान खाने के 5 फायदे : saada paan khaane ke 5 fayde

फोटो: Healthfayde
फोटो: Healthfayde

पान खाना और पान का इस्तेमाल भारतीय सभ्यता का एक अभिन्न अंग है। यहाँ ये ध्यान देना जरूरी है कि इसके कारण गंदगी फैलाना हमारी सभ्यता का अंग नहीं है। पान के सेवन को कई तरीकों से अच्छा माना गया है और प्रत्येक मांगलिक कार्य में इसका इस्तेमाल होता है। अगर आप पान खाना पसंद करते हैं तो ये एक अच्छी बात है क्योंकि सेहत के लिए इसके काफी फायदे हैं।

ये भी पढ़ें: बॉडी में ब्लड कैसे बढ़ाएं: Body me blood kaise badhaye?

एक बड़ी बात ये है कि पान को स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। पान ने हमेशा ही शरीर को गंदगी से दूर रखा है और अगर आप अपनी सेहत को अच्छा रखने का प्रयास करते रहते हैं तो आपको पान के पत्ते का सेवन करना चाहिए। यहाँ ये ध्यान रखें कि पान के पत्ते के सेवन से कोई नुकसान नहीं है लेकिन इसमें अलग अलग चीजों का इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदेह है।

ये भी पढ़ें: खून की कमी से होने वाले नुकसान: khoon ki kami se hone wale nuksaan

पान को कई बीमारियों के लिए जड़ी बूटी माना जाता है। यही वजह है कि आपको कई बार पान के अंदर कई प्रकार की दवाइयों को रखकर भी खिलाया जाता है। ये शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है और इसीलिए इसका सेवन हर मांगलिक कार्य के दौरान किया जाता है।

ये भी पढ़ें: नमक के पानी से चेहरे को धोने के फायदे जानकर आप इस्तेमाल जरूर करेंगे

सादा पान खाने के 5 फायदे

पाचन को करे ठीक - पान आपके पाचन को ठीक करता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आपको पान का सेवन करना चाहिए। पान का सेवन, और यहाँ ध्यान दें कि हम सादे पान की पत्ती की बात कर रहे हैं। इसके सेवन से आप अपने पाचन को बेहतर कर सकते हैं।

मुँह का स्वास्थ्य रखे बेहतर - अगर आपके मुँह से बदबू आ रही है तो आपको पान के पत्ते या पत्ती का सेवन करना चाहिए। आपके मुँह में एस्कॉर्बिक एसिड होता है और अगर उसकी मात्रा बढ़ जाए तो उससे मुँह से बदबू आने लगती है। पान की पत्ती इस परेशानी से आपको निजात दिलाती है।

मसूड़ों की सूझन करे ठीक - पान की पत्ती में ऐसे कई तत्व होते हैं जो आपके बढे हुए मसूड़ों को कंट्रोल में रख पाते हैं। इससे आपको मसूड़ों से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

साधारण बीमारी - अगर आपको सर्दी है तो आपको पान के पत्ते का सेवन करना चाहिए। शहद में मिलाकर सेवन करने से आपको सेहत में आराम मिलती है। पान में मौजूद एनालजेसिक सर दर्द में आराम दिलाता है।

कमजोरी को करे दूर - पान के पत्ते में बेसवार मिला लें और इसको 2 चम्मच प्रतिदिन तीन बार पीने से आपके शरीर से कमजोरी दूर हो जाती है।